Greater Noida News : कृषि रक्षा अधिकारी ने जारी की एडवाइजरी धान के कीटनाशक रसायनों पर की चर्चा
farmers
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:57 AM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा । धान की फसल में प्रयोग होने वाले रसायन ट्राईसाइक्लाजोल एवं बुप्रोफेजिन के सम्बन्ध में जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने एडवाइजरी जारी की है।जिला कृषि रक्षा अधिकारी गौतमबुद्धनगर प्रदीप कुमार यादव ने कृषक भाइयों को जानकारी दी है कि फसलों में लगने वाले कीट रोग प्रबन्धन के साथ-साथ उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि रक्षा रसायन एक महत्पूर्ण निवेश है। देश में कीटनाशकों की औसत खपत 0.381 किग्रा प्रति हेक्टेयर है, जबकि विश्व में औसत 0.5 किग्रा0 प्रति हेक्टेयर है, कीटनाशकों का असुरक्षित एवं अन्धाधुन्ध प्रयोग खाद्य पदार्थों में कीटनाशकों के अवशेष के रूप में मानव स्वास्थ्य, जीव-जन्तुओं व पर्यावरण पर दुष्प्रभाव डालते हैं तथा कृषि के निर्यात को भी प्रभावित करता है। अत: कीटनाशकों का सुरक्षित एवं संस्तुत प्रयोग अति आवश्यक है। यूरोपीय संघ के देशों को निर्यात किये जा रहे बासमती चावल में ट्राईसाइक्लाजोल रसायन का अवशेष अनुमन्य सीमा 0.01 से अधिक पाया जा रहा हैं। ट्राईसाइक्लाजोल का प्रयोग मुख्यत: झोका रोग के नियंत्रण के लिए किया जाता है। बालियों में दाने बनने के बाद इसका प्रयोग करने से चावल में अधिकतम अवशेष सीमा बढ़ जाती है।
उन्होंने कहा कि किसान भाई उक्त रसायनों का न्यायोचित एवं संस्तुत मात्रा से अधिक प्रयोग किसी भी दशा में न करें और पूरा प्रयास करे कि इन रसायनों का प्रयोग ही न करना पड़े, इनके स्थान पर बायोपेस्टीसाइड का अधिक मात्रा में प्रयोग करने का प्रयास करें। जोकि पर्यावरण एवं मानव समाज के लिए भी लाभकारी है।