
Greater Noida News : सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आज एक निजी कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा पहुंचे जहां पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार गलत तरीके से जानबूझकर विपक्ष के सदस्यों की सदस्यता छीन रही है।
अखिलेश यादव ग्रेटर नोएडा के चाई सेक्टर स्थित एटीएस में रहने वाले सपा नेता सुधीर भाटी की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने आए थे। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में रिकॉर्ड तोड़ करप्शन हुआ है। उन्होंने यूपी में हो रहे एनकाउंटर पर सवाल उठाए और कहा जिस दिन जांच होगी उस दिन दोषी बक्शे नहीं जायेंगे।
विधायक इरफान के साथ साथ कांग्रेसी नेता की सदस्यता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी माननीय सदस्यों की सदस्यता छीन रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों से ध्यान हटा कर इस तरह का प्रोपेगंडा कर रही है। डीसीएम केशव प्रसाद मौर्य के हत्या वाले बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी अनबन सीएम के साथ है। हम समाजवादी लोग है। हम उन्हे बहुत प्रेम करते हैं, हम उनको समर्थन दे सकते हैं।