
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के पास विकसित हो रहे जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) से बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि जेवर एयरपोर्ट के पास भारत की प्रगति के साथ ही साथ अमेरिका जैसा नजारा दिखाई देगा। जेवर एयरपोर्ट के पास अमेरिकन सिटी (American City) बसाई जाएगी। जेवर एयरपोर्ट के पास बसने वाली अमेरिकन सिटी अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं वाला अंतर्राष्ट्रीय स्तर का अमेरिका जैसा शहर होगा। जेवर एयरपोर्ट के पास बसने वाली अमेरिकन सिटी के प्रथम चरण के लिए 100 एकड़ जमीन का आवंटन किया गया है। जेवर एयरपोर्ट के पास अमेरिकन सिटी बसाने वाली अमेरिका की कंपनी ने जमीन के लिए 35 करोड़ रूपए का भुगतान यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) को कर दिया है।
जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के पास अमेरिकन सिटी बसाए (American City) जाने की घोषणा यीड़ा पहले ही कर चुका है। नव वर्ष के पहले ही दिन खबर आ गई है कि जेवर एयरपोर्ट के पास बसने वाली अमेरिकन सिटी के लिए 100 एकड़ जमीन के आवंटन के बदले अमेरिका की कंपनी ने यीडा को 35 करोड़ रूपए का भुगतान कर दिया है। जेवर एयरपोर्ट के पास विकसित हो रहे यमुना शहर में अमेरिकन सिटी बनाए जाने का सपना अब साकार रूप लेने वाला है। जेवर एयरपोर्ट के पास स्थित यीडा के सेक्टर-22डी, 33ई तथा सेेक्टर-25ए के विशाल क्षेत्र में अमेरिकन सिटी बसाई जाएगी। अमेरिकन सिटी के बसने से जेवर एयरपोर्ट के आसपास अमेरिका जैसा नजारा दिखाई देगा।
जेवर एयरपोर्ट के पास स्थापित होने वाली अमेरिकन सिटी (American City) में शैक्षिक केंद्र के अलावा उद्योग, आवास और मनोरंजन की विश्वस्तरीय सुविधाएँ भी विकसित करने की योजना है। इसके साथ ही अमेरिकी बिजनेस लीडरशिप स्कूल सेंटर भी बनेगा। यह नाट्य कला, शिल्प और ललित कलाओं के विश्वस्तरीय केंद्र रहेंगे। परियोजना में 100 एकड़ में शिक्षण और -100 एकड़ में आवासीय सुविधा रहेगी। यहां बता दें कि अमेरिकी विश्वविद्यालय व कॉलेज में में गणित, भौतिक विज्ञान, प्रौद्योगिकी, भाषा कला, इतिहास, नागरिक शास्त्र और शारीरिक शिक्षा में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसके अलावा एक हजार एकड़ में टाउनशिप विकसित होगी, जिसमें एआई, सेमीकंडक्टर, प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, स्वास्थ्य देखभाल, खुदरा, आतिथ्य, प्रबंधन व अन्य प्रमुख उद्योगों पर केंद्रित औद्योगिक गतिविधियां शामिल होंगी।
Greater Noida News :परियोजना से यहां यमुना सिटी में दस हजार से अधिक रोजगार सृजित होंगे, वहीं करीब चार हजार लग्जरी आवासीय इकाई विकसित की जाएगी। पहले चरण में विश्वविद्यालय निर्माण के लिए कंपनी ने 100 एकड़ जमीन आवंटन के लिए यमुना प्राधिकरण को 35 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के पास स्थापित होने वाली अमेरिकन सिटी (American City) में विश्वविद्यालय के साथ ही मनोरंजन हब और जलीय, घुड़सवारी केंद्र, इनडोर खेल परिसर, आउटडोर खेल सुविधाएं और प्रमुख भारतीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों के लिए क्रिकेट अकादमी भी बनेगी। इसके अतिरिक्त 150 एकड़ में गोल्फ कोर्स भी बनेगा। अत्याधुनिक एथलेटिक प्रदर्शन केंद्र पोषण, फिटनेस और स्वास्थ्य के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
Greater Noida News :अमेरिकन सिटी में 70 फीसदी क्षेत्रफल में औद्योगिक, 13 फीसदी में व्यावसायिक, 12 फीसदी में ग्रुप हाउसिंग और पांच फीसदी में संस्थागत सुविधाएं विकसित होंगी। यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने कहा कि अमेरिकन सिटी के पहले चरण की शुरुआत हो गई है। कंपनी ने 35 करोड़ का भुगतान कर दिया है। Greater Noida News :