Auto Expo 2023 : एनएमआरसी के दो स्टेशनों पर मिलेंगे ऑटो एक्सपो के टिकट
Auto Expo 2023: Auto Expo tickets will be available at two stations of NMRC
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:44 PM
Auto Expo 2023 : विश्व स्तरीय ऑटो एक्सपो के प्रति लोगों की बढ़ती ललक तथा लोगों की सुविधा के लिए नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) ने भी सहूलियत प्रदान कर दी है। अब एनएमआरसी के दो स्टेशनों पर ऑटो एक्सपो के टिकट मिलेंगे।
Auto Expo 2023 :
एनएमआरसी की प्रवक्ता निशा वाधवान ने बताया कि सेक्टर-51 तथा नॉलेज पार्क-2 में ऑटो एक्सपो के टिकट मिलेंगे। टिकट के लिए बाकायदा क्योस्क बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी के लिए टिकट की कीमत 7500 रूपये, 14-15 जनवरी के लिए 475 तथा 16-17-18 जनवरी के लिए टिकट की कीमत 350 रूपये होंगे। एनएमआरसी के कर्मचारी क्योस्क पर मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए एनएमआरसी ने यह सुविधा शुरू की है।