
Auto Expo 2023 starts: तीन साल बाद आयोजित किए जा रहे ऑटो एक्सपो का गुरुवार की दोपहर करीब बारह बजे केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा उदघाटन किया जाएगा। ऑटो एक्सपो का यह 16वां संस्करण है। इस वर्ष की थीम "गतिशीलता की दुनिया की खोज" रखा गया है।
आपको बता दें कि ऑटो एक्सपो 2023 की शुरूआत हो चुकी है। केंद्रीय परिवहन मंत्री करीब 12 बजे ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे और ऑटो एक्सपो 2023 का विधिवत शुभारंभ करेंगे। उनके साथ भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे भी एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे।
आपको बता दें कि गत दिवस यानी बुधवार को मशहूर फिल्म अभिनेता शाहरूख खान पहुंचे थे। गुरुवार को भी कई स्टार्स के यहां पर पहुंचने की उम्मीद है।
ऑटो एक्सपो में इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा बोलबाला है। मारुति सुज़ुकी से लेकर टाटा और एमजी तक की ईवी वाहनों को लांच कर रही हैं। वाहन कंपनियों ने दिखाया है कि भविष्य में किस तरीके की तस्वीर गाड़ियों के रूप में देखी जा सकती हैं। यानी कि आने वाला भविष्य गाड़ियों के रूप में कैसा होगा, इसकी तस्वीर मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा, एमजी टोयोटा कंपनी ने दिखाई है।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें। News uploaded from Noida