Auto Expo Event 2023 : समय, तारीख़, जगह और टिकट का दाम जानिए सब कुछ इस इवेंट के बारे में
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:54 PM
भारत में होने जा रहा यह ऑटो शो (Auto Expo Event 2023) हर दो साल के अंतराल में होता है और इसे वाहन जगत का एक सबसे बड़ा शो माना जाता है। इस वर्ष होने वाले ऑटो शो का यह तीसरा संस्करण होगा जो कि 13 से 18 जनवरी के बीच में आयोजित किया जायेगा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 13 जनवरी से शुरू होने वाले इस बड़े ऑटो में कई दिग्गज कम्पनियां अपनी गाड़ियों को उतारने वाली हैं। इस इवेंट में कार, मोटर साइकिल, स्कूटर, कॉमर्शियल व्हीकल और कांसेप्ट व्हीकल से जुड़ी हुई कई टेक्नोलॉजिस को प्रदर्शित किया जाता है।
कौन- कौन सी कम्पनियां लेने वाली हैं हिस्सा?
भारत की 15 ऑटोमोबाइल कम्पनीज जो हर मायने में लोगों के बीच काफ़ी लोकप्रिय हैं, वे इस Auto Expo Event 2023 का हिस्सा बनने जा रही हैं। इन कंपनियों में से कुछ के नाम हैं मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, एमजी मोटर्स, टोयोटा किर्लोसकर मोटर, किआ मोटर्स आदि हैं। लोगों के बीच में अभी से ही इस शो को लेकर काफ़ी दिलचस्पी है कि उनकी पसंदीदा मोटर कंपनी कौन से नये वाहन या टेक्नोलॉजी को लेकर इस शो और मार्केट में उतरने वाली हैं। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीएमडब्ल्यू, ऑडी, मर्सीडिज़ बेंज, रोल्स रॉयस , केटीएम, रॉयल एनफील्ड और होंडा जैसी कार और टू- व्हीलर कंपनियों को भी देख सकेंगे।
कौन है इस शो (Auto Expo Event 2023) का आयोजक?
भारत वाहन जगत के सबसे बड़े ऑटो शो यानि कि ऑटो एक्सपो का संचालन Society of Indian Automobile Manufactures (SIAM) के द्वारा किया जाता है। हालांकि पिछले वर्ष कोविड बिमारी के कारण 2022 में यह आयोजित नहीं हो पाया था लेकिन इस बार Auto Expo Event 2023 पूरी तरह से लोगों को लुभाने वाले मोटर व्हीकल्स के साथ तैयार है।
इस शो को देखने के लिए आप अपने व्यक्तिगत या सार्वजनिक वाहन का प्रयोग कर सकते हैं। इस आयोजन के स्थल के बाहर करीब 8000 गाड़ियों के पार्क होने की व्यवस्था की जायेगी। इंडिया एक्सपो मार्ट दिल्ली में आप मेट्रो के जरिये भी पहुँच सकते हैं।