
baba bageshwar dham[/caption]
चेतना मंच की टीम ने वहां के आयोजको से बात करते हुए पूछा की इस भव्य पंडाल की कीमत कितना है तो बड़े चालाकी से आयोजको ने सवाल का गोल मोल उत्तर देने की कोशिश की। हमारी टीम ने हार नहीं मानी हमने वहां पर काम कर रहे मजदूरों के ठेकेदार से बात की तो पता चला की पूरे पंडाल को खड़ा करने में कई दिन लगे है। दिन रात एक करके हमने इसे खड़ा किया है। पंडाल की कीमत पर उन्होंने बताया की इस पूरे पंडाल की कीमत 10 करोड़ से ज्यादा है।
baba bageshwar dham[/caption]
बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं. जैसे उनके लिए सहारनपुर में भव्य सिंहासन बन रहा है इस पर भी हमने वहां के कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे कमेटी अध्यक्ष "नरेश कुमार" से सवाल पूछा तो इस सवाल का भी जवाब देने से बचते नजर आए लेकिन हमने जब अपने तरीके से पता किया तो पता चला की जम्मू से कालीन आ रहा है. बाबा के मंच को सजाने के लिए फूल वृंदावन से आ रहे हैं. वो फूल जो कृष्ण जी को चढ़ते हैं. बांके बिहारी मंदिर में जो कंपनी फूल की व्यवस्था देखती है, उसी कंपनी को फूल के लिए बोला गया है।.कमेटी के अध्यक्ष जी ने ये जरूर बताया कि बाबा के कार्यक्रम की तैयारिया तीन महीने से चल रही हैं , जिसमे बाबा के भक्त पूरे तन मन धन से योगदान दे रहे हैं लेकिन वो अपना नाम उजागर नहीं करना चाहते ।
baba bageshwar dham[/caption]
कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा भी किसी मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री से कम नही है शास्त्री जी के लिए राज्य के तमाम बड़े आईएएस अधिकारी , यूपी पुलिस, सीआईएसएफ के साथ ही बाबा के बॉडीगार्ड भी पूरे पंडाल के कोने कोने में मौजूद होंगे।Baba Bageshwar Dham:
#धीरेंद्रशास्त्री #बाबाबागेश्वरधाम #कथा #bababageshwardham #greaternoida #up #upnews #yogi #breaking #noida #cmyogi