बार एसोसिएशन ने मनाया जिला न्यायलय का स्थापना दिवस, वरिष्ठ अधिवक्ताओं का किया सम्मान
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 01:45 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 01:45 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में स्तिथ गौतमबुद्धनगर जिला न्यायलय को स्थापित हुए 27 वर्ष होने वाले है। गौतमबुद्धनगर जिला न्यायलय का स्थापना दिवस जिला न्यायलय में काम कर रहे वकीलों ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान करके तथा केक काटकर बनाया। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय का 27 वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर जहां एक तरफ बार के वरिष्ठ अधिवक्ताओं से केक कटवाकर उनका सम्मान किया गया वहीं दूसरी ओर न्यायिक अधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं के द्वारा शुभकामना संदेश कार्ड भी जारी किया गया। जिसके उपरांत सभी अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी एडवोकेट के द्वारा की गई और संचालन सचिव अजीत नागर के द्वारा किया गया।
27 जून 1999 को जिले में जिला न्यायालय की स्थापना की गई थी
जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह भाटी एडवोकेट ने बताया कि जिला गौतमबुद्धनगर की स्थापना के बाद 27 जून 1999 को जिले में जिला न्यायालय की स्थापना की गई थी। जोकि फेस-2 स्थित किराए के भवन में प्रारंभ की गई थी। जहां शुरूआती दौर में मात्र 6 कोर्ट संचालित की गई थी। वहीं जनपद गाजियाबाद और बुलंदशहर से आए करीब 100 अधिवक्ताओं के द्वारा खुले आसमान के नीचे विधि व्यवसाय प्रारंभ किया गया था।
जिसके बाद आज जिले का न्यायालय अपने 26 वर्ष पूर्ण कर 27 वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इसी के मध्य 1 जनवरी 2012 को जिले में वर्तमान न्यायालय परिसर सूरजपुर स्थापित हुआ और वर्तमान में देश के बड़े जिला न्यायालय परिसर में सुमार है। लेकिन इस सब के बीच आने वाली तमाम ऐतिहासिक तिथियों एवं अपने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं महिला अधिवक्ताओं का सम्मान
इन्हीं तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन के द्वारा सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं महिला अधिवक्ताओं को शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। वहीं केक काटकर एक दूसरे को बधाई एवं शुभकमानाएं प्रेषित की गई। प्रमेंद्र सिंह भाटी एडवोकेट ने कहा कि 26 वर्ष के समय में वरिष्ठ जनों के सहयोग, उनकी प्रेरणा व मार्गदर्शन सभी युवा साथियों को मिलता रहा है और भविष्य में भी विधि व्यवसायरत अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ताओं से प्रेरणा लेते रहेंगे।
वर्तमान में अधिवक्ताओं के लिए क्रेच और महिला बार रूम का नक्शा जिला जज के सहयोग से बन गया है। जल्द ही वह जिला जज महोदय के सहयोग से मूरत रूप लेगा। वहीं चैंबर विहीन अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबर निर्माण हेतू उत्तर प्रदेश सरकार तथा अन्य सरकारी संस्थानों के माध्यम से बहुमंजिला चैंबर का निर्माण कराया जाएगा। ताकि भविष्य में अधिवक्ता व वादकारियों को सहूलियत हो सके। इसके अलावा अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए योजना लाने हेतू बार एसोसिएशन कार्यशील है। इसी के साथ साथ जिला न्यायलय परिसर में कमर्शियल कोर्ट व लारा कोर्ट की स्थापना हेतू भी लगातार प्रयास चल रहा है।
समारोह में यह अधिवक्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से इंद्रवीर सिंह भाटी पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र नागर पूर्व अध्यक्ष राव संजय भाटी पूर्व अध्यक्ष,रामशरण नागर,देवी शरण शर्मा पूर्व डीजीसी सिविल विपिन भाटी पूर्व अध्यक्ष,चरणजीत नागर डी जी सी रेवेन्यू,सुशील भाटी पूर्व अध्यक्ष गजराज नागर पूर्व सचिव अजीत भाटी,उदयभान मलिक वरिष्ठ अधिवक्ता सुंदर भाटी चरण सिंह भाटी, ओमप्रकाश मधुर,मांगे राम भाटी कपिल शर्मा प्रमोद शर्मा नीरज भाटी, श्याम सिंह भाटी, नीरज चौहान हेमंत राघव आदेश बंसल नीरज सुनपुरा सुरेंद्र बसोया महावीर बसोया बेगराज नागर पवन भाटी विशाल नागर अमित मुखिया, महेश गुप्ता के के भाटी इंसाद अली, देवेंद्र कुमार फरीद अरुण नागर डैरी मच्छा,विपिन भाटी,कुलदीप चौधरी,दीपक चौधरी,रोहित भाटी,के के भाटी,अमित भाटी,कृष्ण भाटी,निशांत शर्मा,शिवा त्यागी,अंकुश शर्मा,प्रिंस भाटी,सचिन भाटी,राजीव भाटी,नितिन बैसोया,नितिन कपासिया,विशाल त्यागी,रोहित ठाकुर,रोहित चौधरी,दीपक प्रधान, राखी छोकर,हेमा प्रजापति आदि अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे । Greater Noida News