कुत्ते से मारपीट का विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:12 PM
ग्रेटर नोएडा । थाना रबुपुरा क्षेत्र के लिलोनी मिर्जापुर गांव में कुत्ते के साथ मारपीट करने वाले लोगों का जब एक महिला और उसके बेटे ने विरोध किया। उन्होंने मां- बेटे सहित तीन लोगों के साथ जमकर मारपीट की। जिसमें 3 लोग घायल हो गए, पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना रबुपुरा के एसएसआई सुखदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मिर्जापुर गांव की रहने वाली लीलावती ने मुकदमा दर्ज कराया है ,कि कुत्ते के साथ मारपीट कर रहे लोगों का जब उनके बेटे ने विरोध किया, तो उसकी पिटाई कर दी। जब वह बीच बचाव में आई तो उसके साथ भी लाठी-डंडों से पिटाई की। जिसमें मां- बेटे सहित तीन लोग घायल हो गए। वादी लीलावती ने विनोद, ओमपाल, धर्मपाल और मनोज के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।