बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज मतलब ग्रेटर नोएडा का GNIOT
भारत
चेतना मंच
30 Jul 2025 10:04 PM
बड़ी संख्या में छात्र, छात्राएं, छात्रों के माता-पिता तथा अध्यापक बेस्ट कॉलिज की तलाश करते हैं। यदि आप भी बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलिज की तलाश कर रहे हैं तो आपकी मंजिल ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्रोलॉजी (GNIOT) होगा। ग्रेटर नोएडा शहर में स्थापित GNIOT बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलिज का प्रतीक बना हुआ है। GNIOT को बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलिज बनाने में बहुत से कारण महत्वपूर्ण हैं। हम यहां आपको GNIOT की विशेषताओं से परिचित करा रहे हैं। Greater Noida Samachar
साल 2001 में स्थापित हुआ था GNIOT
ग्रेटर नोएडा में स्थापित ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानि GNIOT बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज इन ग्रेटर नोएडा (Best Engineering Colleges in Greater Noida) बन गया है। वर्ष-2001 में ग्रेटर नोएडा में स्थापित हुआ GNIOT देश भर के छात्रों तथा अभिभावकों की पहली पसंद बन चुका है। इंजीनियरिंग के साथ ही साथ अनेक प्रकार के कोर्स चला रहे GNIOT कॉलेज को भारत सरकार ने भी बेहतरीन कॉलेज के तौर पर स्वीकृति प्रदान कर रखी है। ग्रेटर नोएडा के एजुकेशन हब में GNIOT की पहचान भारत के कोने-कोने तक स्थापित हो चुकी है।
ग्रेटर नोएडा में स्थापित GNIOT लगातार कर रहा है प्रगति
ग्रेटर नोएडा में स्थापित GNIOT छात्रों के सपनों को बड़े पंख प्रदान करने का काम कर रहा है। ग्रेटर नोएडा में स्थित GNIOT के प्रबंधकों का कहना है कि, GNIOT छात्रों तथा अभिभावकों की नजर में बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज इन ग्रेटर नोएडा (Best Engineering Colleges in Greater Noida) बनकर उभरा है। विगत 24 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली, एनसीआर व उत्तर प्रदेश में एक जाना माना और विश्वसनीय नाम बन चुके GNIOT की पहचान बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज इन ग्रेटर नोएडा (Best Engineering Colleges in Greater Noida) के रूप में स्थापित हो चुकी है। GNIOT भारत सरकार के NAAC द्वारा ग्रेड A+ प्राप्त ये संस्थान ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) द्वारा अनुमोदित है। वर्ष 2001 में, ग्रेटर नोएडा में बेहतरीन उच्च शिक्षा संस्थान स्थापित करने के सपने के साथ GNOIT की शुरुआत 2000 छात्रों के साथ हुई थी, आज यहां हर वर्ष 9000 से ज्यादा छात्र विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेते हैं। “Empowering Minds,Transforming Futures” के मोटो के साथ GNIOT ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन, ग्रेटर नोएडा एनसीआर और उत्तर प्रदेश के प्रमुख संस्थानों में अपना नाम दर्ज कर चुका है। GNIOT में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कॉमर्स, कंप्यूटर एप्लीकेशन, नर्सिंग, फार्मेसी और लॉ की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। यहां बेहतरीन फैकल्टी और इंडस्ट्री सपोर्ट के माध्यम से छात्रों के बेहतर भविष्य की नींव रखी जाती है।
ग्रेटर नोएडा का GNIOT बन गया है छात्रों की पहली पसंद
ग्रेटर नोएडा में स्थापित GNIOT में छात्रों को केवल डिग्री ही नहीं मिलती अपितु इंडस्ट्री की माहिर शख्सियतों की देख रेख में छात्रों के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें कामयाब और आत्मविश्वास से भरपूर प्रोफेशनल के तौर पर तैयार किया जाता है। पढ़ाई से लेकर बेहतर प्लेसमेंट तक GNIOT भविष्य की चुनौतियों के लिए ना सिर्फ प्रतिभाओं को निखारता है बल्कि सही दिशा देकर विश्व प्रसिद्ध संस्थानों में उनके लिए अवसर भी बनाता है। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद हर छात्र और अभिभावकों का यही सपना होता है कि उच्च शिक्षा के लिए ऐसे संस्थान को चुने जहां एक सकारात्मक और सुरक्षित वातावरण में छात्रों को अपने मनपसंद क्षेत्र में कुशल शिक्षकों द्वारा बेहतरीन शिक्षा मिल सके। इस मामले में GNIOT बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज इन ग्रेटर नोएडा (Best Engineering Colleges in Greater Noida) के रूप में प्रसिद्ध हो रहा है।
वर्ष 2001 में स्थापित जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन आज अपने 10 संस्थानो के जरिए छात्रों को विभिन्न विषयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। ग्रेटर नोएडा के एजुकेशन हब में 18 एकड़ में फैला इसका विशाल कैंपस, छात्रों को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ शिक्षा और सर्वांगीण विकास का अवसर प्रदान करता है। 500 से अधिक कुशल शिक्षकों का संकाय इस संस्थान की रीढ़ है, जो छात्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रेटर नोएडा में स्थापित GNIOT से पढ़कर निकले छात्र, देश-विदेश की शानदार कंपनियों और उच्च संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में 24 साल से भरोसेमंद नाम, GNIOT न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे भारत में अपनी एक खास पहचान और साख बना चुका है।
GNIOT संस्थानों के समूह की स्थापना स्वर्गीय कृष्ण लाल गुप्ता ने श्री राम एजुकेशन ट्रस्ट नोएडा के तत्वाधान में 2001 में गैर लाभकारी आधार पर इंजीनियरिंग और प्रबंधन शिक्षा के विकास के लिए समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता के साथ की थी। GNIOT समूह के संस्थानों ने स्थापना के शुरुआती दौर से ही अनुसंधान और नवाचार परक शिक्षण को प्रोत्साहन दिया है। संस्थान का मुख्य उद्देश्य छात्रों को तकनीकी रूप से मजबूत कर नेतृत्व की भूमिकाओं के लिए तैयार करना है। ग्रेटर नोएडा में स्थापित GNIOT का उद्देश्य समाज की बेहतरी के लिए ज्ञान तक पहुंच बनाकर उसका संरक्षण, प्रसार और अनुप्रयोग करते हुए छात्रों के बीच उद्यमशील और वैश्विक सोच विकसित करना है।
जिसके लिए संस्थान निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवा रहा है। जहां नवाचार के लिए प्रेरित करते हुए अनुकूल रोजगार दिलाने का सतत प्रयास किया जाता है। जहां शिक्षा का अर्थ जीवन भर नई सोच और दृष्टि के साथ सीखने की ललक को बढ़ावा देना है। जहां नैतिक मूल्यों को बरकरार रखते हुए छात्रों में नेतृत्व के गुण और क्षमता विकसित की जाती है। जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के चैयरमैन डॉक्टर राजेश कुमार गुप्ता का मानना है कि “हमारे सभी सपने सच हो सकते हैं, अगर हम उन्हें पूरा करने का साहस रखें। सफलता रातो रात नहीं मिलती। यह तब होता है जब हर दिन आप पिछले दिन से थोड़ा बेहतर हो जाते हैं। यह सब जुड़ता चला जाता है।” इन्हीं सपनों को पंख देने के लिए GNIOT ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।
GNIOT में मौजूद है शिक्षा के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर
ग्रेटर नोएडा में स्थापित GNIOT छात्रों को शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण और सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं देने के लिए संस्थान प्रतिबद्ध है। बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज इन ग्रेटर नोएडा (Best Engineering Colleges in Greater Noida) के रूप में प्रसिद्ध GNIOT के प्रबंधकों का कहना है कि छात्रों को सकारात्मक और ऊर्जा युक्त वातावरण व शिक्षकों का पूरा सहयोग नहीं मिलेगा तो वह अपना लक्ष्य कैसे हासिल करेंगे। इसके लिए संस्थान का कैंपस छात्रों के लिए दूसरा घर है। जहां उनके पढ़ने और रहने की हर सुविधा मौजूद है। 500 से अधिक फैकल्टी के साथ छात्रों और शिक्षकों के अनुपात का पूरा ख्याल रखा जाता है। ग्रेटर नोएडा में स्थापित GNIOT में छात्रों के लिए सबसे बड़ा आवासीय परिसर है, जहां 700 से ज्यादा छात्राओं और 1500 से ज्यादा छात्रों के रहने के लिए आधुनिक छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है। आधुनिक क्लासरूम, सेमिनार हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल, ये सभी कॉलेज कैंपस में मौजूद हैं।
कैंपस में ही छात्रों के लिए मेडिकल और अस्पताल की भी सुविधा है। जिम, फिटनेस सेंटर और इनडोर तथा आउटडोर स्पोर्ट्स की भी पूरी सुविधाएं हैं। कैफेटेरिया, छात्रों के लिए यातायात की सुविधा और 24 घंटे पावर बैकअप के साथ वाईफाई की सुविधा भी छात्रों को मिलती है। छात्रों का सर्वागीण विकास हो सके इसलिए अत्याधुनिक ऑडिटोरियम और एम्फी थियेटर भी है। छात्रों के पठन-पाठन के लिए अत्याधुनिक पूरी तरह ऑटोमेटेड लाइब्रेरी है, जहां विभिन्न विषयों की सवा लाख से भी ज्यादा किताबें उपलब्ध है। ई बुक्स और सीडी डेटाबेस की भी सुविधा है। साथ ही छात्रों के लिए आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक लैब, फिजिक्स लैब और कंप्यूटर लैब की भी सुविधा है।
पढ़ाई के दौरान छात्रों को उद्योग जगत से जोड़ने के लिए कई कॉरपोरेट ट्रेंनिंग प्रोग्राम चलाए जाते हैं। जिसमें माइक्रोसॉफ्ट और ओरेकल सर्टिफिकेशन प्रोग्राम और रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े प्रोग्राम शामिल हैं। फाइनेंस से जुड़े विषयों के लिए ICICI बैंक द्वारा छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाता है। संस्थान का पूरे क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट रिकॉर्ड है। GNIOT प्रोमेट्रिक के लिए ग्रेटर नोएडा में एकमात्र केंद्र है। मैनेजमेंट ट्रेनिंग सेशन के लिए आईआईटी दिल्ली और आईआईटी मुंबई के साथ जुड़ाव है। ग्रेटर नोएडा के इस बेस्ट इंजीनियर कॉलिज GNIOT का।
अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं GNIOT को
पिछले 24 वर्षों से ग्रेटर नोएडा में संचालित हो रहे GNIOT को शिक्षा जगत के कई बड़े अवॉर्ड मिल चुके हैं। करियर 360 द्वारा वर्ष 2024 के लिए GNIOT को A + के साथ भारत के सर्वश्रेष्ठ CNGC कॉलेज का अवार्ड मिला है। प्रतिष्ठित पत्रिका The Week द्वारा GNIOT को दिल्ली, एनसीआर के टॉप कॉलेज में शामिल किया गया है। ग्रेटर नॉएडा इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज GIPS को IIC कैलेंडर वर्ष 2023 – 24 के दौरान AICTE और शिक्षा मंत्रालय इनोवेशन सेल द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। बीबीए, बीसीए,बीएससी (सीएस) और बीकॉम के छात्रों के लिए GIPS में टाटा स्ट्राइव गूगल स्कॉलरशिप कार्यक्रम भी चल रहा है। इतने सारे अवॉर्ड मिलने से साफ जाहिर होता है कि GNIOT बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज इन ग्रेटर नोएडा (Best Engineering Colleges in Greater Noida) बन चुका है। GNIOT तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थानों में से एक है, जिसकी स्थापना के. एल गुप्ता ने वर्ष 2001 में की थी। इसकी स्थापना श्री राम एजुकेशनल ट्रस्ट, नोएडा द्वारा इंजीनियरिंग और प्रबंधन शिक्षा के विकास के प्रति समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ गैर-लाभकारी आधार पर की गई थी। संस्थान ने इंजीनियरिंग और प्रबंधन के क्षेत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री की दिशा में जबरदस्त प्रगति की है। संस्थान एआईसीटीई, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अनुमोदित है और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ से संबद्ध है।
छात्रों के कौशल विकास और जॉब प्लेसमेंट के लिए संस्थान द्वारा HR कॉन्क्लेव जैसे कार्यक्रम चलाए जाते हैं। साथ ही आईआईटी रुड़की & eict, टाटा स्ट्राइव, LSUS, Shereveport United States जैसी कई नामी संस्थाओं के साथ MOU पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं। संस्थान से पढ़ाई करने के बाद कई छात्र टीसीएस, केपीएमजी, अदानी, आईडीएफसी बैंक, एसेंचर, माइक्रोसॉफ्ट, मैकेंजी और इंफोसिस जैसे नामी संस्थानों में लाखों के पैकेज के साथ नौकरी के अवसर प्राप्त कर चुके हैं। पीजीडीएम बैच 2025 -27 के नए छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए हाल ही में संपन्न हुए GIMS के ओरिएंटेशन वीक MERAKI- 2025 में इंडस्ट्री की माहिर शख्सियतों द्वारा छात्रों को मोटिवेट किया गया। Greater Noida Samachar