Big Breaking Auto Expo 2023 : गनीमत रही कि बुझ गई आग, नहीं तो ऑटो एक्सपो हो जाता खाक
Big Breaking Auto Expo 2023
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 08:45 AM
Big Breaking Auto Expo 2023 : ग्रेटर नोएडा। फायर ब्रिगेड कर्मियों की सतर्कता के कारण 2 दिन पहले ऑटो एक्सपो मैं बड़ी जनहानि होते होते बच गई। ऑटो एक्सपो के एक पवेलियन में शार्ट सर्किट के कारण यहां भगदड़ और हड़कंप मच गया। पवेलियन में लगी आग पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने समय रहते काबू पा लिया वरना पूरा ऑटो एक्सपो आग की चपेट में आकर खाक हो सकता था।
Big Breaking Auto Expo 2023
बता दें कि ऑटो एक्सपो के शुभारंभ के दूसरे दिन ही शाम के समय हॉल नंबर 10 में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई आग की लपटें उठती देख कर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जहां पर आग लगी थी वहां दर्जनों गाड़ियां खड़ी हुई थी जिससे आग के फैलने की संभावना काफी प्रबल थी आग की लपटें उठती देख कर ड्यूटी पर तैनात फायर कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों की मदद से आग को बुझाया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि ऑटो एक्सपो को लेकर अग्निशमन विभाग द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए यहां 24 घंटे फायर टेंडर पर फायर कर्मियों की तैनाती की गई है इसके अलावा वह भी स्वयं समय-समय पर प्रत्येक पवेलियन का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।