ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा फैसला, किसानों के घर जाएँगे अधिकारी
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:06 PM
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा फैसला कर लिया है । अब ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के किसानों को प्राधिकरण के कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे । ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी तथा कर्मचारी खुद किसानों के गाँव में जाकर किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे ।यह फ़ैसला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO रवि कुमार एनजी ने लिया है ।
क्या है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का फ़ैसला
आपको बात दें कि मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक बड़ा फैसला किया है । इस फ़ैसले के तहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को जमीन देने वाले किसानों की छह फीसदी भूखंड प्राप्त करने की पात्रता तय करने के लिए गांवों में शिविर लगाएगा। पहला शिविर एक फरवरी को डाढ़ा गांव में लगेगा। दो फरवरी को सिरसा गांव में शिविर लगाया जाएगा। साथ ही एसआईटी जांच के बाद सही प्रकरणों में लीज बैक करने के लिए इसी कैंप में आवेदन किया जा सकता है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण विकास परियोजनाओं के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहित करता है और उसके एवज में प्राधिकरण की तरफ से कुल अधिग्रहित जमीन का 06 फीसदी हिस्सा विकसित करके किसानों को देता है। इसकी पात्रता तय करने के लिए किसानों को प्राधिकरण आना पड़ता है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने किसानों को सुविधा प्रदान करते हुए छह फीसदी भूखंड प्राप्त करने की पात्रता तय करने के लिए गांवों में ही जाकर शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं।
एक फ़रवरी से शुरू होगा अभियान
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी हिमांशु वर्मा ने बताया कि भूलेख विभाग की टीम एक फरवरी को सुबह 11 बजे से डाढ़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाएगी। इसके बाद दो फरवरी को सिरसा गांव में शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में एसीईओ स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पात्रता तय कराने के लिए किसान संबंधित दस्तावेज लेकर इस शिविर में आ सकते हैं। अगर किसी को आपत्ति है तो वह भी इस कैंप में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। गांवों में ही शिविर लगाने से किसानों को बड़ी सुविधा हो जाएगी। किसानों को प्राधिकरण नहीं आना पड़ेगा।
यूपी में IPS अफसरों के बंपर तबादले, Noida DCP हरीश चंदर को भेजा कानपुर नगर