आखिर अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में बनी ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर पाकिस्तान पर क्या टिप्पणी की ? क्या यूपी का बढ़ता डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर राज्य की नई पहचान बन रहा है ? क्या मेक इन इंडिया के विस्तार से उत्तर प्रदेश में उत्पाद, डिजाइन और नवाचार के नए केंद्र तैयार हो रहे हैं ?

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आज से उतर प्रदेश के सबसे बड़े मेले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो- 2026 के चौथे संस्करण का आगाज हो गया। भारत सरकार के केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गे्रटर नोएडा पहुंचने पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो- 2026 के उद्घाटन मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, उत्तर प्रदेश के एमएमएमई मंत्री भूपेन्द्र चौधरी, गौतमबुद्धनगर के प्रभारी व प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश सिंह, गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद डा. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर, एमएलसी नरेन्द्र भाटी, श्रीचंद शर्मा, भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान के साथ ही मंच पर विदेशी मेहमान मंचासीन थे। Greater Noida News
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो- 2026 के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ट्रेड शो के उदघाटन से पहले ट्रेड शो में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और प्रदेश के उद्यमियों, कारोबारियों तथा कारीगरों के उत्पादों को देखा। केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने ट्रेड शो में लगाए गए डिफेंस कॉरिडोर के 6 स्टॉलों का भी अवलोकन किया। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो- 2026 के उद्घाटन अवसर पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 25 सितंबर का दिन बेहद महत्पूर्ण है। आज पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती है। आजादी के बाद पं. दीन दयाल ने ही मुक्त खेती तथा मुक्त व्यापार की नीति रखी थी। जिस पर पहले अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने तथा बाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने चलकर देश के विकास को गति दी है। इसके अलावा 25 सितंबर को ही 12 साल पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेक इन इंडिया कार्यक्रम की घोषणा की थी। इन 12 सालों में मेक इन इंडिया के बल पर देश में उत्पाद, डिजाइन तथा नवाचार के विभिन्न केन्द्र स्थापित हुए है। आज उप्र भारत का ग्रोथ इंजन बन गया है। यहां बनने वाली ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तान की नींद उड़ा देती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के बल पर हम प्रधानमंत्री के उस लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे जिसमें उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत संसार में हर क्षेत्र में नम्बर-1 होगा। Greater Noida News
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो- 2026 के उदघाटन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 ट्रेडिशन और टेक्नोलॉजी, हेरिटेज और इनोवेशन के संगम का मंच है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन दुनिया के सामने उत्तर प्रदेश की विरासत, स्थानीय उत्पादों और नवाचार को प्रस्तुत करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इस पहल ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैयार होने वाले उत्पादों को नए बाजार से जोडऩे का रास्ता तैयार किया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो- 2026 के चौथे संस्करण में देश-विदेश से लोगों की भागीदारी इसके बढ़ते वैश्विक स्वरूप को दर्शाती है। साथ ही यह दुनिया के भारत के प्रति बढ़ते भरोसे का भी संकेत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आज यूपी एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया है जहां पर बड़े पैमाने पर बाहरी निवेश आ रहा है। उत्तर प्रदेश आज दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। प्रधानमंत्री ने कई देशों के साथ प्रीपेड एग्रीमेंट किए हैं जिसका लाभ उठाकर उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल बॉयर्स को उत्तर प्रदेश में आमंत्रित कर रहा है। आज उत्तर प्रदेश की पहचान सबसे ज्यादा एयरपोर्ट तथा सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे वाले राज्य के रूप में बन गई है। उत्तर प्रदेश के पास आज एमएसएमई में 79 उत्पाद जीआई टैग से प्रमाणित हैं। वहीं 75 प्रोडक्ट के लिए सरकार ने आवेदन किया है। यह प्रोडक्ट आज करोड़ों रूपए के व्यापार में बदल चुकी हैं। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो- 2026 उत्तर प्रदेश की उसी ग्रोथ को दर्शाने के लिए आयोजित किया गया है। Greater Noida News
इस बार यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो- 2026 में जापान, वियतनाम, रूस, सिंगापुर, ऑस्ट्रिया और बेलारूस पार्टनर कंट्री के तौर पर शामिल हुए हैं। इन देशों की भागीदारी से ट्रेड शो का अंतरराष्ट्रीय स्वरूप और व्यापक हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि UPITS ऐसा मंच बन रहा है, जहां उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों और हस्तकला को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है। Greater Noida News
विज्ञापन