ग्रेटर नोएडा के सुनपुरा में गरजा "बाबा का बुल्डोजर"
ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:34 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:34 PM
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर में एक बार फिर बाबा का बुल्डोजर गरजा है। इस बुल्डोजर ने ग्रेटर नोएडा के गांव सुनपुरा में 20 हजार वर्गमीटर जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को मलबे में तब्दील कर दिया है। प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर भू-माफिया कालोनी काट रहे थे। इस जमीन की कीमत करोड़ों रूपये बताई जाती है।
भूमाफिया काट रहा था कॉलोनी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को सुनपुरा में हो रहे अवैध निर्माण को ढहा कर 20 हजार वर्ग मीटर जमीन को मुक्त करा लिया। जमीन की कीमत करीब 40 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी हिमांशु वर्मा ने बताया कि गांव सुनपुरा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में है। कुछ कालोनाइजर गांव के खसरा नंबर 398, 399, 409, 419, 421, 430, 431 व 433 की जमीन पर निर्माण करने के लिए प्लॉटिंग कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम के नेतृत्व में प्रबंधक एसपी सिंह और रामकुमार और सहायक प्रबंधक राजेश कुमार निम की टीम थाना इकोटेक-3 की पुलिस के साथ बृहस्पतिवार सुबह मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को ढहा दिया। टीम ने करीब 20 हजार वर्ग मीटर जमीन मुक्त करा लिया है। 6 जेसीबी और 4 डंफर का इस्तेमाल कर यह कार्रवाई की गई। इस जमीन की कीमत करीब 40 करोड़ रुपये आंकी गई है। ओएसडी हिमांशु वर्मा ने चेतावनी दी है कि प्राधिकरण की अधिसूचित एरिया में जमीन कब्जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होेंने हर वर्क सर्किल को अपने एरिया में जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए कड़ी नजर रखने और अतिक्रमण की सूचना मिलते ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।