विज्ञापन
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस-2026) में नए निर्यातकों को बड़ी राहत दी गई है।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस-2026) में नए निर्यातकों को बड़ी राहत दी गई है। इसके तहत 1 अप्रैल 2022 के बाद कारोबार शुरू करने वाले एक्सपोर्टर्स को बेहद कम कीमत पर स्टॉल उपलब्ध कराया जाएगा।
Greater Noida News
नए निर्यातकों को 9 वर्गमीटर का स्टॉल, जिसकी बाजार कीमत एक लाख रुपये से अधिक है, अब केवल 17,000 रुपये में मिलेगा। इससे छोटे और नए कारोबारियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्पाद दिखाने का बड़ा मौका मिलेगा। इस योजना से खासकर मुरादाबाद के लगभग 250 नए निर्यातकों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है, जो मेटल और हैंडीक्राफ्ट सेक्टर से जुड़े हैं।
Greater Noida News
ये भी पढ़े: उत्तर प्रदेश सरकार को प्रधानों के चुनाव की समयसीमा बताने का आदेश, हाईकोर्ट सख्त
नए निर्यातकों को एक एक्सपोर्टर के तौर पर अधिकतम दो स्टॉल तक लेने की सुविधा दी गई है, जिससे वे अपने प्रोडक्ट्स को बेहतर तरीके से प्रदर्शित कर सकें। नियमित श्रेणी के निर्यातकों के लिए अलग हॉल तय किए गए हैं, जहां उन्हें सब्सिडी नहीं मिलेगी और स्टॉल की दर करीब 7,500 प्रति वर्गमीटर होगी। सरकार का उद्देश्य इस ट्रेड शो के जरिए राज्य के एमएसएमई और एक्सपोर्ट सेक्टर को मजबूत करना है। पिछले संस्करणों में हजारों करोड़ रुपये के व्यापारिक सौदे और एमओयू हुए थे, जिससे इस आयोजन की अहमियत और बढ़ गई है। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और स्टॉल आवंटन उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। नए और छोटे निर्यातकों के लिए एक बड़ा अवसर बनकर सामने आया है, जहां कम लागत में अंतरराष्ट्रीय खरीदारों तक पहुंच बनाने का मौका मिलेगा।
Greater Noida News
इसे भी पढें: उत्तर प्रदेश से बिहार तक मुहर्रम जुलूस में बवाल : कई जिलों में हिंसा, पथराव में पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन