विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के नागरिकों को बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है। खबर आ रही है कि ग्रेटर नोएडा शहर में चोरों का एक बड़ा गिरोह सक्रिय है। चोरों का यह गिरोह ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग बाजारों में तथा शॉपिंग मॉल के बाहर खड़ी हुई कारों को अपना निशाना बनाता है।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के नागरिकों को बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है। खबर आ रही है कि ग्रेटर नोएडा शहर में चोरों का एक बड़ा गिरोह सक्रिय है। चोरों का यह गिरोह ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग बाजारों में तथा शॉपिंग मॉल के बाहर खड़ी हुई कारों को अपना निशाना बनाता है। ग्रेटर नोएडा शहर में सक्रिय चोर गिरोह के सदस्य इतने शातिर हैं कि वह चंद मिनट में ही कार का शीशा तोडक़र कार के अंदर रखा हुआ सारा सामान उड़ा ले जाते हैं। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा शहर में सक्रिय चोरों के गिरोह ने नई वारदात Omaxe Connaught Place नामक शॉपिंग मॉल के सामने की है। ग्रेटर नोएडा के बीटा सेक्टर में स्थित मॉल के बाहर खड़ी हुई कार का शीशा तोडक़र चोर आनन-फानन में कार के अंदर रखा हुआ लैपटॉप तथा दूसरा कीमती सामान चुराकर फरार हो गए हैं। इस मामले में कार की मालकिन ग्रेटर नोएडा में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि चन्द मिनट में ही उनकी खड़ी हुई कार में से सारा सामान चुरा लिया गया है। Greater Noida News
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में स्थित Omaxe Connaught Place के बाहर खड़ी हुई कार में से चोरी की वारदात सामने आई है। बीटा-2 चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर खड़ी कार का शीशा तोड़कर अज्ञात बदमाश लैपटॉप, नगदी, क्रेडिट कार्ड, एटीएम, जरूरी दस्तावेज और ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। पीड़िता के मुताबिक, वह किसी जरूरी काम से मॉल में गई थीं थोड़ी देर बाद लौटने पर गाड़ी का शीशा टूटा मिला। अंदर रखा सारा कीमती सामान गायब था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन पीड़िता का आरोप है कि पुलिस चौकी से संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने स्वयं ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई। ग्रेटर नोएडा पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी प्रकार की वारदात ग्रेटर नोएडा शहर के अलग—अलग इलाकों में रोज हो रही है। Greater Noida News
विज्ञापन