विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में रहने वाली छात्रा दीपिका चौधरी ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में झंडे गाड दिये हैं। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में स्थापित रामीश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा दीपिका ने CBSE बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 100 में से 100 नंबर हासिल करके बड़ी उपलब्धि दर्ज की है।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में रहने वाली छात्रा दीपिका चौधरी ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में झंडे गाड दिये हैं। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में स्थापित रामीश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा दीपिका ने CBSE बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 100 में से 100 नंबर हासिल करके बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि पर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के तमाम लोग दीपिका चौधरी तथा उनके परिवार को बधाई दे रहे हैं। Greater Noida News
आपको बता दें कि दीपिका चौधरी ग्रेटर नोएडा के रामईश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रही है। दीपिका के पिता जयसिंह एक सिविल इंजीनियर हैं तथा उनकी माताजी श्रीमती कुमकुम सिंह होम मेकर हैं। बुधवार को घोषित हुए CBSE बोर्ड के 12वीं के नतीजों में दीपिका चौधरी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 12वीं के नतीजों में दीपिका को भूगोल (Geography) में 100 में से पूरे 100 नम्बर मिले हैं। इसी प्रकार दीपिका को इतिहास (History) में 97, राजनैतिक विज्ञान (Political Science ) में 100 में से 96 तथा फिजिकल एजुकेशन (Physical Education) में 100 में से 95 नम्बर मिले हैं। दीपिका चौधरी की इस उपलब्धि पर रामईश स्कूल के अध्यापकों, प्रधानाचार्य तथा अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। दीपिका चौधरी के CBSE 12वीं बोर्ड के कुल नतीजे की बात की जाए तो उन्होंने आर्ट साइड में 97 प्रतिशत अंक हासिल करे CBSE बोर्ड की रैकिंग में बड़ा स्थान हासिल किया है। Greater Noida News
आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों से CBSE बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट में टॉप-10 बच्चों की रैंकिंग जारी करना बंद कर दिया है। दीपिका चौधरी के रिजल्ट से साफ जाहिर है कि उन्होंने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करके CBSE 12वीं के रिजल्ट में ऊंचा स्थान प्राप्त किया है। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के तमाम नागरिक दीपिका तथा उसके परिवार को लगातार बधाई दे रहे हैं। दीपिका के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। Greater Noida News
विज्ञापन