गौतमबुद्ध नगर के अधिवक्ता जगत में इस कार्रवाई के बाद क्या असर पड़ेगा ? चेतना मंच इस पूरे मामले से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सामने ला रहा है। पढ़िए इस बड़ी कार्रवाई की पूरी कहानी और जानिए आखिर वह कौन-से सवाल थे, जिन्होंने इस मामले को यहां तक पहुंचाया।

Greater Noida News : चेतना मंच एक और बड़ी लड़ाई जीत गया है। चेतना मंच ने गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार भाटी की फर्जी डिग्री के खिलाफ जो लड़ाई शुरू की थी उसमें चेतना मंच में बड़ी कामयाबी मिली है। ग्रेटर नोएडा और गौतमबुद्ध नगर के अधिवक्ता जगत से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता मनोज कुमार भाटी के खिलाफ काउंसिल स्तर से बड़ी कार्रवाई की गई है। मनोज कुमार भाटी का अधिवक्ता लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। मामला काउंसिल के रिकॉर्ड में उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों और सत्य शपथ पत्र की छायाप्रति से जुड़ा बताया जा रहा है। संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें नियमों के अनुरूप नहीं पाए जाने की बात सामने आई। इसके बाद बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने मामले में सख्त कदम उठाते हुए मनोज कुमार भाटी का लाइसेंस रद्द करने का फैसला लिया। Greater Noida News
गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ हुई यह कार्रवाई स्थानीय अधिवक्ता जगत में चर्चा का विषय बन गई है। अध्यक्ष पद पर रहते हुए अधिवक्ता का लाइसेंस रद्द किए जाने से इस मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। Greater Noida News
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन