जेवर एयरपोर्ट की बड़ी योजना को देखने पहुँचे मुख्यमंत्री के सलाहकार
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:32 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:32 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के पास स्थापित हो रहे ज़ेवर एयरपोर्ट के आस पास बहुत बड़ी बडी योजनाएं स्थापित की जा रही है । यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण ज़ेवर एयरपोर्ट के पास देश तथा दुनिया की बड़ी से बड़ी योजनाएं स्थापित कर रहा है ।जेवर एयरपोर्ट के पास स्थापित हो रही इसी प्रकार की एक बड़ी योजनाओं का निरीक्षण करने के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी यमुना सिटी में पहुँचे ।शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी तथा जी एन सिंह ने यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के सेक्टर 28 स्थित मेडिकल डिवाइसेज पार्क का दौरा किया ।
यीडा के C E O राकेश कुमार सिंह ने किया स्वागत
यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण ( यीडा ) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह द्वारा दोनों अधिकारियों का स्वागत किया गया तथा 350 एकड़ में विस्तारित उत्तर प्रदेश सरकार की इस महत्वकांशी मेडिकल डिवाइसेस पार्क परियोजना की प्रगति से अवगत कराया गया। उल्लेखनीय ही कि भारत सरकार के सहयोग से यीडा में जेवर एयरपोर्ट के पास विकसित किया जा रहा मेडिकल डिवाइसेस पार्क देश में सबसे सबसे बड़ा है । इस मौक़े पर यीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री कपिल सिंह द्वारा अवगत किया गया कि प्राधिकरण द्वारा अभी तक 89 भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है, जिनमें से 65 अलाटीस को चेक लिस्ट जारी हो चुकी है तथा 47 अवंतियों द्वारा रजिस्ट्री करवा दी गई है, 10 अवंतियों द्वारा बिल्डिंग मैप अप्रूव्ड हो चुके हैं, 07 कंपनीज द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने परियोजना विभाग को अगले 01 सप्ताह में सभी 89 अलाटीज के लीज प्लान तैयार करने के निर्देशित दिए गए।
अन्तिम चरण में है काम
आपको बता दें कि जेवर एयरपोर्ट के पास भारत सरकार की योजना के अनुसार कॉमन साइंटिफिक फैसिलिटीज़ की बिल्डिंग्स का कार्य अंतिम चरण में है।यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लीज डीड व कब्जा लेने के बाद भी कई कंपनीज द्वारा कंस्ट्रक्शन का कार्य प्रारंभ नहीं करवाया गया है, उस पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा सभी से DPR के अनुसार कार्ययोजना मांगी गई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सलाहकार ने दिए खास निर्देश
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी द्वारा निर्देशित किया गया की कार्यों के संबंध में जारी होने वाली आर एफ पी में एक प्री-बिड मीटिंग की की व्यवस्था का प्रविधान प्राधिकरण स्तर से जरूर किया जाए। श्री जी एन सिंह द्वारा एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग में मेडिकल डिवाइसेज पार्क प्रमोशनल कौंसिल के कार्यालय के साथ साथ इंडियन फ़ार्माकोपोइया कमीशन IPC व डिप्टी ड्रग्स कंट्रोलर CDSCO तथा स्टेट लाइसेंसिंग अथॉरिटी को भी जगह उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। बैठक में डॉ अजय सचान, डिप्टी ड्रग कंट्रोलर, डॉ सेल्वराजन, निदेशक व साइंटिफिक ऑफ़िसर (आईपीसी) तथा स्टेट ड्रग कंट्रोलर द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
इससे कंपनीज को विभिन्न लाइसेंसेज, डिवाइसेज सेफ्टी सर्टिफिकेट, आईएसओ सर्टिफिकेट व ट्रेनिंग में सहायता मिलेगी। बैठक में कई कंपनीज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे तथा उनके द्वारा बनाए जाने जाने वाले प्रोडक्स के संबंध में जानकारी दी गई। श्री शरद जैन, मैसर्स कृष मेडिकोज़ द्वारा लोन की आवश्यकता के संबंध में अवगत कराया गया, जिस पर श्री अवस्थी जी द्वारा प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया गया की अलॉटी को बैंक से लोन दिलाने में हर संभव सहायता की जाए।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा उपस्थित अलाटीस से के कॉमन साइंटिफिक सेंटर में उनके लिए आवश्यक फैसिलिटीज़ की जानकारी ली गई।मेसर्स एवियंस बायोमेडिकल्स द्वारा 22 करोड़ इन्वेस्टमेंट किया जा रहा है तथा 80000 sequre feet में बन रही मैसर्स स्योन मेड टेक द्वारा करीब 80 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से फैक्ट्री सेट अप की जा रही है जिसकी टेक्नोलॉजी यू एस ए से ली जा रही है तथा इनके प्रोडक्ट अभी 22 देशों में एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं। अवनीश अवस्थी जी द्वारा निर्देशित किया गया की आज 15 जुलाई है , 15 अगस्त तक प्रोग्रेसिव रिपोर्ट तैयार करें ।
बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी यथा कपिल सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, शैलेंद्र भाटिया विशेष कार्याधिकारी, शैलेंद्र कुमार सिंह विशेष कार्याधिकारी, प्रवीण मित्तल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एमडीपी प्रमोशनल कौंसिल, राजेंद्र भाटी महा प्रबंधक परियोजना, मेहराम सिंह विशेष कार्याधिकारी, चीफ इंजीनियर यूपीपीसीएल, स्मिता सिंह एजीएम, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। Greater Noida News