
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) के कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ ने बुद्ध की जीवनी और बौद्ध प्रतीकों पर आधारित प्रदर्शनी को सराहा है। वे ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (Buddha International Circuit) में चल रहे मोटो जीपी रेस (MotoGP Race) के विजेताओं को पुरस्कृत करने के लिए गौतमबुद्ध नगर के दौरे पर हैं।
जीबीयू के हेलीपैड पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविंद्र कुमार सिन्हा, कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारियों ने CM एवं कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। इसके बाद योगी आदित्यनाथ सीधे विश्वविद्यालय के कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। यहां किसानों, हरियाणा के हैंडीक्राफ्ट इन्वेस्टर्स आदि के साथ उनकी बैठक पूर्व निर्धारित थी।
बता दें कि कन्वेंशन सेंटर में MotoGP Race के विदेशी दर्शकों के लिए बुद्ध की जीवनी और बौद्ध प्रतीकों पर आधारित एक प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में बुद्ध के जीवन से संबंधित घटनाओं को प्रदर्शित किया गया है। इनमें गृह त्याग, मार विजय एवं महापरिनिर्वाण के साथ ही कुछ बौद्ध प्रतीकों की झलकियां भी पेश की गई हैं।
जीबीयू के कुलपति प्रो. रविंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि कुलाधिपति एवं सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुद्ध प्रदर्शनी में बुद्ध की जीवनी और प्रतीकों के धार्मिक तथा आध्यात्मिक महत्व को ध्यान से सुना। उन्होंने इस प्रदर्शनी की सराहना भी की।
उन्होंने बताया कि बुद्ध की जीवनी और बौद्ध प्रतीकों पर आधारित इस प्रदर्शनी को देखने के बाद CM योगी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इसके बाद वे MotoGP Race के विजेताओं को पुरस्कृत करने के लिए रवाना हो गए।
Noida News : पुलिस ने दबोचा लुटेरों का गिरोह, गाड़ी बुक कर के करते थे लूट
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।