नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा से जोड़ने वाली प्रस्तावित गाजियाबाद-जेवर नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

Greater Noida News : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा से जोड़ने वाली प्रस्तावित गाजियाबाद-जेवर नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के प्रस्ताव के अनुसार यह कॉरिडोर करीब 72.44 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें नमो भारत और स्थानीय मेट्रो दोनों सेवाएं चलाने की योजना है। कुल 29 स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें 11 नमो भारत और 18 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। यह कॉरिडोर दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के गाजियाबाद स्टेशन से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा होते हुए जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाएगा। इससे गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, नोएडा क्षेत्र और एयरपोर्ट के बीच तेज सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी विकसित होने की उम्मीद है।
Greater Noida News
NCRTC के प्रस्ताव के मुताबिक कॉरिडोर की कुल लंबाई 72.44 किलोमीटर होगी। इसमें करीब 71.5 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड और लगभग 1.29 किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड होगा। कॉरिडोर की डिजाइन स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे तक रखे जाने की योजना है। प्रस्ताव के अनुसार गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक की यात्रा करीब 40 से 50 मिनट में पूरी हो सकती है। यह परियोजना अभी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR के स्तर पर है। इसलिए अंतिम स्टेशन, रूट और अन्य तकनीकी विवरण में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
Greater Noida News
प्रस्तावित नमो भारत स्टेशनों में गाजियाबाद दक्षिण, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2, सेक्टर-3, सेक्टर-12, सूरजपुर, अल्फा-1, इकोटेक-6, दनकौर, यीडा नॉर्थ सेक्टर-18, यीडा सेंट्रल सेक्टर-21 और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल हैं। इस रूट का बड़ा हिस्सा ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र से होकर गुजरने वाला है। ऐसे में औद्योगिक क्षेत्रों, आवासीय सेक्टरों और एयरपोर्ट के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को तेज कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।
Greater Noida News
कॉरिडोर पर स्थानीय यात्रियों के लिए 18 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें सिद्धार्थ विहार, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-16सी, इकोटेक-12, ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4, सेक्टर-10, नॉलेज पार्क-5, पुलिस लाइंस सूरजपुर, इकोटेक-2, नॉलेज पार्क-3, ओमेगा-2, फाई-3, इकोटेक-1ई, इकोटेक-8, दादुपुर, जुनेदपुर, यीडा सेक्टर-17, यीडा सेक्टर-15 और यीडा सेक्टर-33 शामिल हैं। इस व्यवस्था की खासियत यह होगी कि एक ही कॉरिडोर पर क्षेत्रीय यात्रा के लिए नमो भारत और स्थानीय आवागमन के लिए मेट्रो सेवा का विकल्प उपलब्ध होगा। NCRTC अपने नेटवर्क में नमो भारत को क्षेत्रीय और मेट्रो को स्थानीय यात्रा के पूरक माध्यम के रूप में देखता है।
Greater Noida News
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने के साथ गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों से एयरपोर्ट तक तेज सार्वजनिक परिवहन की जरूरत बढ़ने की उम्मीद है। प्रस्तावित कॉरिडोर इस जरूरत को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। गाजियाबाद से जेवर तक सीधी रैपिड रेल कनेक्टिविटी मिलने से सड़क मार्ग पर निर्भरता कम हो सकती है। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र और एयरपोर्ट के आसपास औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।
फिलहाल परियोजना DPR स्तर पर है। इसलिए निर्माण शुरू होने की तारीख और अंतिम लागत को लेकर आधिकारिक मंजूरी का इंतजार करना होगा। मंजूरी के बाद यह कॉरिडोर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को NCR के बड़े शहरों से जोड़ने वाली प्रमुख परिवहन परियोजनाओं में शामिल हो सकता है।
Greater Noida News
विज्ञापन