Dadri News : फाटक बंद से ट्रैक पार कर रही महिला ट्रेन से कटी
Dadri News
दादरी
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:27 AM
Dadri News : दुर्घटना से देर भली, फाटक बंद होने पर रेलवे ट्रैक पार ना करें जैसे स्लोगन लिखे बोर्ड जगह-जगह लोगों को जागरूक करने के लिए लगाए जाते हैं। इसके बावजूद लोग इन्हें देखकर अनदेखा कर देते हैं। नतीजन इनकी अनदेखी लोगों की जान पर बन आती है।
रविवार को रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद रेलवे ट्रैक पार कर रही एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।
दादरी के संतोष नगर मोहल्ले के रहने वाले राकेश कुमार की पत्नी (22 वर्षीय) रानी बीती शाम रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। जैसे ही वह रेलवे ट्रैक पर पहुंची तो ट्रेन आने से हड़बड़ा गई और ट्रैक पार नहीं कर पाई।
तेज गति में आ रही ट्रेन रानी को कुचलते हुए निकल गई। गंभीर रूप से घायल रानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद कुछ देर के लिए रेलवे ट्रैक पर यातायात बाधित रहा। मामले की जानकारी मिलने पर जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।