डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने जिला न्यायालय परिसर का किया औचक निरीक्षण
भारत
चेतना मंच
19 Nov 2022 12:36 AM
ग्रेटर नोएडा। डीसीपी सेंट्रल नोएडा राम बदन सिंह (Central Noida DCP Ram Badan Singh) ने शुक्रवार पुलिस टीम के साथ जिला न्यायालय सूरजपुर परिसर का औचक निरीक्षण किया। न्यायालय के आंतरिक व बाहरी हिस्से का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया। न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसीपी ने बताया कि ब्लैक कैट कमांडो व डॉग स्क्वॉड की सहायता से सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की तलाश करते हुए वहां मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ की गई।
औचक निरीक्षण के दौरान संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों की भी तलाशी ली गई। गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि अंदर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मेटल डिटेक्टर की सहायता से तलाशी व संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जाए। डीपीसी ने बताया कि न्यायालय परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। सीसीटीवी कैमरों की मदद से हर पल नजर रखने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है।