ग्रेटर नोएडा में पेड़ से झूलता मिला शव, पुलिस जुटी जांच में
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:59 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक सनसनी वारदात सामने आया है। जहां एक शख्स का शव पेड़ से लटकता देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में शुरू कर दी है।
हत्या या आत्महत्या?
पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा -2 के पी-थ्री गोल चक्कर के पास का बताया जा रहा है। जहां एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस को आशंका है कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात को थाना बीटा-2 पुलिस को सूचना मिली कि पी-3 गोल चक्कर के पास ग्रीन बेल्ट में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाली की उम्र लगभग 35 वर्ष बतार्ई जाती है। आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।