
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के एक गांव के पास से बहने वाले नाले में एक युवती का शव (deadbody) पड़ा मिला है। नाले में से युवती का शव (deadbody) मिलने से ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस मामले में पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। जिस युवती का शव नाले में पड़ा मिला है। उसके हाथ पर एक टैटू गुदा हुआ है। युवती की उम्र 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है।
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के थाना दनकौर क्षेत्र में पडऩे वाले सलारपुर गांव के पास नाले से एक महिला का सड़ा गला शव बरामद हुआ है। शव करीब 6 दिन पुराना बताया जा रहा है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
दनकौर के थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि सलारपुर गांव के पास सर्विस रोड पर नाले में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। शव 5, 6 दिन पुराना होने के कारण सड़-गल गया है।
मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास है और उसके हाथ पर टैटू गुदा हुआ है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है और आसपास के थाना क्षेत्र को अज्ञात शव मिलने की सूचना दे दी गई है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
वहीं चर्चा है कि महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से नाले में फेंक दिया गया है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है।