विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के जलपुरा गांव में नवविवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध मौत मामले में नई जानकारी सामने आई है। ग्रेटर नोएडा की नवविवाहिता दीपिका नागरके पोस्टमार्टम रेपोएर सामने आयने का दावा कियका जा रहा है।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के जलपुरा गांव में नवविवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध मौत मामले में नई जानकारी सामने आई है। ग्रेटर नोएडा की नवविवाहिता दीपिका नागरके पोस्टमार्टम रेपोएर सामने आयने का दावा कियका जा रहा है। दीपिका नागर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़े खुलासे हुए है। दीपिका नागर मामले में आए इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले को और भी ज्याद पेचीदा बना दिया है। दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई, जिसमें शरीर पर कई बाहरी और गंभीर चोटों के निशान दर्ज किए गए हैं। Greater Noida News
दीपिका शर्मा का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा कराया गया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। रिपोर्ट के मुताबिक शरीर पर कई बाहरी और अंदरूनी चोटों के निशान मिले हैं। चेहरे, हाथ, जांघ, घुटने और पेट के हिस्से पर गहरे जख्म और सूजन दर्ज की गई है। रिपोर्ट में बाएं कान से खून बहने, छाती और पेट पर दबाव के निशान तथा शरीर के कई हिस्सों में आंतरिक रक्तस्राव की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के दौरान मस्तिष्क में हेमाटोमा यानी खून का थक्का मिला, जबकि तिल्ली फटी हुई पाई गई। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि शरीर के कई हिस्सों में गंभीर अंदरूनी चोटें थीं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत हादसा, आत्महत्या या हत्या का परिणाम है। पुलिस ने विसरा सुरक्षित रख लिया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। Greater Noida News
दीपिका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार का कहना है कि ससुराल पक्ष ने शादी से पहले दीपिका को स्कूल में नौकरी दिलाने का वादा किया था, लेकिन विवाह के बाद उसे बाहर निकलने तक की अनुमति नहीं दी गई। परिजनों के मुताबिक दीपिका पढ़ाई में बेहद होनहार थी और 12वीं में टॉपर भी रह चुकी थी। परिवार ने आरोप लगाया कि लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के चलते उसकी हत्या की गई। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि दीपिका ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की। पुलिस दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रही है। Greater Noida News
विज्ञापन