दादरी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक पहुंच रहा है विकास
Greater Noida Samachar
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:17 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:17 PM
ग्रेटर नोएडा से लेकर दादरी नगर, जारचा तथा गाजियाबाद तक फैला हुआ दादरी विधानसभा क्षेत्र एक ऐतिहासिक क्षेत्र है। दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा का विकास ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कराता है। दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांवों का विकास अलग-अलग सरकारी योजनाओं के द्वारा कराया जाता है। दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल सिंह नागर का दावा है कि दादरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक चौतरफा विकास पहुंचाया जा रहा है। क्षेत्र के ग्रामीण भी मान रहे हैं कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में व्यापक विकास हो रहा है। Greater Noida Samachar
दादरी क्षेत्र को आधुनिकता तथा आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं
दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा है कि, क्षेत्र को आधुनिकता तथा आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। दादरी क्षेत्र के विधायक तेजपाल सिंह नागर ने यह बात रविवार को चिटहेरा (चिटहेड़ा) गांव में तीन बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करने के अवसर पर कही। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि केवल चितहेड़ा गांव में ही नहीं, पूरे दादरी विधानसभा क्षेत्र में सड़कें, नालियां, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और रोजगार जैसे बुनियादी क्षेत्रों में दर्जनों योजनाएं चल रही हैं। आज दादरी उन चुनिंदा क्षेत्रों में शामिल है जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के "नए उत्तर प्रदेश- आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश" की परिकल्पना को धरातल पर साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास, योजनाओं की पारदर्शिता और विधायक का निरंतर क्षेत्रीय संपर्क - यही दादरी के विकास का सूत्र बन चुका है। दादरी क्षेत्र के विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि वर्षों से लंबित मांग को पूरा करते हुए चिटहेड़ा गांव की मुख्य सड़क का चार लेन चौड़ीकरण और दोनों ओर पक्के नालों का निर्माण किया जाएगा। इससे जलभराव से मुक्ति मिलेगी और यातायात सुगम होगा। गांव की सुंदरता और व्यवस्था दोनों में गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
दादरी क्षेत्र के पशुपालकों को मिलेगा अत्याधुनिक पशु चिकित्सालय
दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल सिंह नागर ने बताया कि चिटहेड़ा गांव स्थित पशु चिकित्सालय के पुराने भवन को हटाकर आधुनिक सुविधा युक्त पशु चिकित्सालय का निर्माण किया जाएगा, जिसमें डॉक्टरों की नियुक्ति, आपातकालीन सेवाएं, उन्नत दवाइयां और मोबाइल यूनिट शामिल रहेंगी। इससे गांव के पशुपालकों को राहत मिलेगी और पशुधन में सुधार होगा।
युवाओं के सपनों को पंख देगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम
उन्होंने बताया कि अब चिटहेड़ा गांव को एक अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला बहुउद्देशीय स्टेडियम मिल रहा है। जिसमें फुटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स जैसी खेलों की पृथक सुविधाएं होंगी। यह स्टेडियम न केवल खिलाड़ियों के अभ्यास और प्रतियोगिताओं का केंद्र बनेगा, बल्कि गांव की पहचान भी राष्ट्रीय स्तर पर उभरेगी। नागर ने कहा कि, "योगी जी के सक्षम नेतृत्व ने ही प्रदेश के हर कोने में विकास की धारा बहाई है। दादरी आज जो प्रगति कर रहा है, उसका श्रेय भी राज्य सरकार की स्पष्ट नीतियों और भ्रष्टाचार मुक्त शासन व्यवस्था को जाता है।"
दादरी विधानसभा क्षेत्र के चिटहेड़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की एक लंबी श्रृंखला मौजूद रही। इनमें भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, अमरीश प्रमुख, हरेंद्र नागर, एच के शर्मा, विचित्र तोमर, लक्ष्मण ठेकेदार, श्याम मास्टर, जयराम भगत, जगदीश भाटी, विजय प्रधान, प्रद्यु दरोगा, दिनेश भाटी, राजवीर प्रधान, आजाद भाटी, सुभाष भाटी, ईश्वर भाटी, संजय भाटी, नरेंद्र पंडित, राजेश प्रधान, अजय मास्टर, बीरे फौजी, वीरेन्द्र प्रधान, ब्रह्मपाल दरोगा, विक्रम फौजी, इकरम, हाकम, शैंकी भाटी, हरिश नागर, अजित दादा, नीरज प्रधान, योगेंद्र फौजी, जितेंद्र फौजी, जय भगवान भगत, राज सिंह, संजय नेता, इंद्रपाल, संजीव, रवि, नरेंद्र, मनीष प्रधान, तेजी मास्टर, सुरेंद्र, विजय भाटी, संदीप भाटी, ओमप्रकाश, सतवीर, भगत राम, हेमू गुर्जर, प्रशांत भाटी, मदनपाल भाटी, धर्मेंद्र भाटी आदि उपस्थित रहे। Greater Noida Samachar