विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, वन विभाग और हॉर्टिकल्चर विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी निर्देश दिए

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में रहने वाले लोगों की समस्याओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सेक्टर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और सेक्टरवासियों से बातचीत कर मौके पर ही उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने बाउंड्री वॉल से लेकर सीवर ओवरफ्लो, सड़क पर गड्ढे, पानी की आपूर्ति और पार्क की स्थिति से जुड़ी कई शिकायतें जिलाधिकारी के सामने रखीं। सेक्टरवासियों ने डीएम मेधा रूपम को बताया कि सेक्टर के दोनों ओर बाउंड्री वॉल नहीं है। इसके अलावा कई जगह सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है और सड़कों पर गड्ढों के कारण लोगों को परेशानी होती है। ई-ब्लॉक की खराब ट्यूबवेल और सी-ब्लॉक पार्क की बाउंड्री वॉल का मुद्दा भी जिलाधिकारी के सामने उठाया गया।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 लोगों की समस्याएं सुनने के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित स्थानों का खुद स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, वन विभाग और हॉर्टिकल्चर विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सेक्टरवासियों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी न उठानी पड़ी निरीक्षण के दौरान पेयजल व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति के दौरान सीवर और पानी की लाइनें आपस में कनेक्ट न हों, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सेक्टर में ड्रेनेज व्यवस्था नियमित रखने तथा ड्रेनेज बॉक्स के आसपास अतिक्रमण नहीं होने देने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सी-ब्लॉक स्थित बिस्मिल पार्क का भी निरीक्षण किया। पार्क की स्थिति देखने के बाद उन्होंने इसके रखरखाव और सौंदर्यीकरण के साथ बाउंड्री वॉल और लाइटिंग से जुड़े कार्य कराने के निर्देश दिए।उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से वन विभाग के साथ समन्वय कर पार्क में जरूरी कार्य जल्द कराने को कहा। सेक्टर में खराब स्ट्रीट लाइटों और खुले तारों की समस्या भी सामने आई। जिलाधिकारी ने प्राधिकरण अधिकारियों को खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने तथा लूज वायर और खुले तारों को तत्काल व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में लापरवाही नहीं होनी चाहिए, क्योंकि खुले तार और खराब लाइट लोगों की सुरक्षा से जुड़े विषय हैं जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अधिकारियों को सेक्टर की बाउंड्री वॉल, सड़क मरम्मत, जल निकासी, पार्कों की साफ-सफाई, जलापूर्ति और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का आपसी समन्वय के साथ समाधान कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसामान्य से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सेक्टर बीटा-1 के पार्क में पीलखन, बरगद और पीपल के पौधे भी लगाए। उन्होंने सेक्टरवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। साथ ही उन्होंने लोगों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण में भागीदारी करने का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर लाल, एसएम ग्रेटर नोएडा चेतराम सिंह, संबंधित विभागों के अधिकारी,
सरदार मनजीत सिंह, संरक्षक विनोद कसाना, अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी, सचिव ओम प्रकाश शर्मा, चौधरी जयपाल सिंह, सुनील भाटी, रेशपाल सिंह, राजेश सिंह, महेन्द्र सिंह, देवेंद्र शर्मा, मागेराम शर्मा, इंदिरा , पी जी एम संदीप चन्द्रा ,
डी जी एम विजय रावल , सीनियर मैनेजर राजेश निम ज्ञानेंद्र यादव , राजेश गौतम चेतराम सौरभ भारद्वाज मैनेजर स्वतंत्र वर्मा, विवेक किशोर , विपिन राय अरविंद कुमार सहायक प्रबंधक रामकिशन अर्जुन यादव कुलदीप शर्मा गौरव बघेल टेक्निकल विकास भाटी, विमल कुमार, ललित कुमार, अँकुर त्यागी, चमन नागर, ठेकेदार अजय सिसोदिया, गौरव, दीपक शर्मा, अजय कुमार शुक्ला राजेश भाटी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन