विज्ञापन
Greater Noida: शिवकुमार नाम का यह लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकला था, लेकिन फिर इसने कुछ ऐसा किया कि सारा पुलिस प्रशासन परेशान हो गया।

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके में एक शराब के नशे में धुत युवक ने रात के अंधेरे में ऐसा ड्रामा रचा कि नोएडा पुलिस का सारा अमला हाई अलर्ट पर आ गया। शिवकुमार नाम का यह लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकला था, लेकिन गाड़ी कच्चे रास्ते पर कीचड़ में फंस गई। फिर क्या था युवक ने फोन उठाया और पुलिस को बताया, "साहब! जल्दी आइए, हमारी कार गहरे पानी में डूब रही है। मैं और मेरी दोस्त डूब जाएंगे!"
पुलिस ने तुरंत इसे गंभीरता से लिया। कुछ महीने पहले ही युवराज नाम के युवक की पानी में डूबकर मौत हो गई थी, इसलिए कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, गोताखोर, भारी पुलिस बल—सबको मंझावली पुल के पास भेज दिया गया।
गाड़ी निकलवाने का आसान शॉर्टकट
साइट पर पहुंचकर जो सीन देखा, उससे सबके होश उड़ गए। कार कहीं गहरे पानी में नहीं डूबी थी। बस सड़क किनारे हल्के गड्ढे और कीचड़ में थोड़ी फंसी हुई थी। अंदर आराम से शिवकुमार अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठा हुआ था। नशे में झूम रहा था और गाड़ी निकलवाने का आसान शॉर्टकट ढूंढ रहा था।
युवक गया जेल
पुलिस ने शिवकुमार को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। शांति भंग, झूठी सूचना देने और सरकारी मशीनरी को बेवजह दौड़ाने के आरोप में केस दर्ज किया गया। मेडिकल करवाया गया और कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। नतीजा: एक शराबी की चालाकी ने पूरे इमरजेंसी सिस्टम को घंटों बिजी रख दिया। असली हादसा टला, लेकिन झूठे अलार्म ने काफी मशक्कत कराई। Greater Noida
विज्ञापन