ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ईरोज सम्पूर्णम सोसायटी और मिलक लच्छी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल।

Greater Noida: ईरोज सम्पूर्णम सोसायटी सेक्टर-2, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गांव मिलक लच्छी में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में भजनों का श्रवण किया और धार्मिक वातावरण में जन्मोत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इन्दर नागर विशेष रूप से मौजूद रहे। सोसायटी एवं गांव के लोगों ने इन्दर नागर का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर इन्दर नागर ने सभी उपस्थित लोगों और क्षेत्र के परिवारों को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इन्दर नागर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्म और लोककल्याण का मार्ग दिखाता है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देने वाला अवसर भी है। उन्होंने सभी से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों और भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया। सोसायटी के परिवारों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया तथा भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए।
ईरोज सम्पूर्णम सोसायटी, सेक्टर-2, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से रोहतास बाबूजी, सरजीत तंवर, जगमोहन यादव, होतीलाल शर्मा, विनोद गुप्ता, नारंग जी, कपिल शर्मा, एसके सिंह, रमेश चंद्र माटा, जेपी शर्मा, अनिल नागर और भागीरथ जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। Greater Noida:
विज्ञापन