Advertisement
Advertisement

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र से साइबर अपराध और लूट की दुनिया में तकनीक का नया चेहरा सामने आया है। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो समलैंगिक डेटिंग ऐप Grindr का इस्तेमाल कर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। पहले दोस्ती, फिर निजी मुलाकात का बहाना और फिर ब्लैकमेल या लूट—यही थी इस गैंग की अपराध गाथा। नोएडा पुलिस ने इस गिरोह के छह सदस्यों—विशाल (21), शिवम (19), यश (21), मोहित सिंह सोलंकी (19), अमन और सूरज—को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (जोन-2) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि यह गिरोह डेटिंग ऐप के जरिए युवकों को फांसता था और फिर निजी पलों को हथियार बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता या सीधे लूट की वारदात को अंजाम देता।
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह Grindr ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवाओं से दोस्ती करता था। इसके बाद मुलाकात के बहाने उन्हें एकांत स्थान पर बुलाया जाता, जहां या तो जबरन शारीरिक संबंध बनाए जाते और उनकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता, या फिर मारपीट कर उनसे नकदी और मोबाइल लूट लिए जाते। गिरफ्तार किए गए बदमाश पीड़ितों से मारपीट कर नकदी, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान लूट लेते थे।
यहां तक कि उनसे UPI के जरिए रकम ट्रांसफर करवाई जाती थी, जो अमन और सूरज के बैंक खातों में जाती थी। बाद में वे इस ट्रांजैक्शन की कुल राशि में से 20 प्रतिशत कमीशन गिरोह को देते थे। आरोपियों ने कबूला है कि वे पीड़ितों से UPI के जरिए रकम भी ट्रांसफर करवाते थे, जो सीधे अमन और सूरज के खातों में जाती थी। ये दोनों आरोपी गिरोह के बाकी सदस्यों को इस राशि में से 20 फीसदी कमीशन देते थे। गिरोह तकनीक के जरिए अपराध को अंजाम देने में पूरी तरह प्रशिक्षित और संगठित तरीके से काम कर रहा था।
पुलिस को इस गिरोह की जानकारी 19 जून को दर्ज एक शिकायत से मिली, जिसमें एक युवक ने सूरजपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसके साथ न केवल मारपीट हुई बल्कि मोबाइल छीनकर उसके खाते से जबरन पैसे भी ट्रांसफर करवाए गए। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई 19,500 रुपये नकद, एक कार, दो अवैध चाकू, एक देसी तमंचा और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में और भी कड़ियों को जोड़ने की दिशा में जांच जारी रखे हुए है। Greater Noida News