Greater Noida दादरी विधायक के समक्ष किसान उठाएंगे अपनी समस्याएं, सौंपेगे ज्ञापन
Greater Noida
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 05:19 PM
Greater Noida : अपनी विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर दादरी क्षेत्र के 39 गांवों के किसान मंगलवार को दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर से मुलाकात करेंगे और पांच सूत्रीय ज्ञापन विधायक को सौंपेंगे।
Greater Noida
जानकारी के अनुसार, 39 गांव के किसान कल, मंगलवार को 5 सूत्रीय मांग पत्र दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर को उनके दादरी स्थित आवास पर सौंपेंगे। बताया जाता है कि किसानों की समस्याओं को लेकर किसान दादरी विधायक को मांग पत्र सौंप कर उसके निस्तारण की मांग करेंगे।
मंगलवार की 10 बजे सुबह कई गांव के किसान भाजपा विधायक तेजपाल नागर से मिलने उनके आवास पर पहुंचेंगे, उसके बाद उन्हें अपनी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जब इस संबंध में विधायक तेजपाल नगर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि किसान उनसे मिलने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसान अपनी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपेंगे।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।