डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के कार्य को बाधित करने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक महिला के खिलाफ थाना बीटा-2 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग में सेक्टर में स्थित इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत राकेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि प्राधिकरण द्वारा घरों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का कार्य ब्लू प्लेनेट कंपनी को दिया गया है। कंपनी के द्वारा सेक्टर अल्फा दो में दो टाटा एसीसी गाड़ी कूड़ा उठाने के लिए लगाई गई है। प्रत्येक गाड़ी पर एक ड्राइवर और कूड़ा उठाने के लिए एक हेल्पर को तैनात किया गया है। Greater Noida Samachar
राकेश कुमार के मुताबिक अल्फा-2 सेक्टर के आई ब्लॉक में रहने वाली सविता शर्मा द्वारा पिछले कुछ दिनों से लगातार कूड़ा उठाने के कार्य को बाधित किया जा रहा है। सविता शर्मा यह कहकर गाड़ी सेक्टर में आने से रोक देती है कि प्रत्येक गाड़ी पर दो हेल्पर होने चाहिए। पूर्व में कूड़े पर तैनात कर्मचारियों ने प्राधिकरण अधिकारियों को सविता शर्मा द्वारा रोके जाने पर फोन कर जानकारी दी। इसके बाद अधिकारियों ने सविता शर्मा को मौके पर आकर समझाया।
उसके बावजूद भी उनके कार्य प्रणाली नहीं बदली। आए दिन सविता शर्मा द्वारा सेक्टर में कूड़ा गाड़ी को रोका गया और डोर टू डोर कार्य नहीं करने दिया गया। इस मामले में ब्लू प्लेनेट कंपनी द्वारा भी पूर्व में बीटा-2 थाने में लिखित शिकायत दी गई थी। कूड़ा ना उठने से परेशान सेक्टर के निवासियों एवं पदाधिकारी ने प्राधिकरण अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों के निर्देश पर महिला सविता शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। Greater Noida Samachar