ग्रेटर नोएडा में युवकों को नौकरी से निकालना मालिक को पड़ा भारी
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
05 Mar 2024 04:06 PM
Greater Noida News : पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बदमाशों बेखौफ हो गए है। आए दिन किसी न किसी जगह से मार पीट की घटना सामने आती रहती है। इसी कड़ी में एक मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र से सामाने आया है। जहां एक व्यक्ति को दो लोगों के नौकरी से निकालना भारी पड़ गया। नौकरी से निकाले जाने से दोनों इतना गुस्सा हो गए कि उन्होंने दुकान मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दुकान मालिक को काफी चोटे आई और उसकी नाक की हड्डी भी टूट गई।
दुकान में चोरी करने के चलते काम से निकाला
मामले की जानकारी देते हुए मंडपा गांव के रहने वाले अरशद ने पुलिस को बताया कि वह स्पेयर पार्टस बेचने का काम करता है। उसने बताया कि गांव के रहने वाले दो लोग उसकी दुकान में काम करते थे। आरोप है कि काफी समय से दोनों युवक उसकी दुकान से कीमती सामान की चोरी कर रहे थे। इस बात की जानकारी मिलने पर उसने दोनों को कुछ दिवों पहले ही नौकरी से निकाल दिया था।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा में हुए इस हमले को लेकर पीडित ने आगे बताया कि इसी बात से नाराज होकर दोनों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 28 फरवरी को पर दुकान मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में पीड़ित की नाक की हड्डी टूट गई और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। घटना के बाद से ही पीड़ित का उपचार राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा था। सोमवार को पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
देश-विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।