जल्द होगा तीन दिवसीय पुष्पोत्सव का आयोजन, बच्चों के लिए होंगे खास कार्यक्रम
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:31 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का सिटी पार्क एक बार फिर से फूलों से भर उठा है। जिसकी खुशबू पूरे पार्क को मेहका रही है। वहीं आने-वाले 08, 09 और 10 मार्च को ग्रेटर नोएडा का सिटी पार्क में पुष्पोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और फ्लोरीकल्चर सोसाइटी के संयुक्त के प्रयास से इस बार बसंत के मौसम में ग्रेटर नोएडा और आसपास के निवासियों को पुष्प प्रदर्शनी देखने को मिलेगी। जिसकी इस साल की थीम पुष्प डहेलिया रखी गई है।
विशेषज्ञों के तैयार फुल भी मिलेंगे देखने
आपको बता दें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर इस साल पुष्पोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इस बार की पुष्प प्रदर्शनी में फूलों की तमाम प्रजाति के साथ ही फूलों की खेती के विशेषज्ञों से तैयार पुष्प डिजाइन, लैंड स्केप, सजावट जैसी कई चीजें देखने को मिलेगी। इसके साथ ही पुष्पोत्सव में लाइव संगीत और नृत्य-कला के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। आगंतुकों को वनस्पतियों के बारे में जानकारी देने के लिए अनुभवी विशेषज्ञों से शैक्षिक कार्यशालाओं और इंटरेक्टिव सेशन का भी आयोजन किया जाएगा। Greater Noida News
बच्चों के लिए होगी प्रतियोगिता
ग्रेटर नोएडा में लगने वाले पुष्पोत्सव में फूलों की डिजाइन, बागवानी और लैंड स्कैपिंग पर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे। इन प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार और एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने ग्रेटर नोएडा वासियों से आगामी फ्लावर शो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।