प्लाटों को बेचने के नाम पर हुई धोखाधड़ी, युवक से हड़पे 35 लाख
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:10 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:10 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसमें दो प्लाटों को बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 35 लाख रुपए हड़प लिया गए। पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाने का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों प्लाट बैंक में गिरवी रखे हुए थे, इसके बाद ठगों ने युवक को उसने बेचने का झांसा दिया और उससे भारी रकम हड़प ली। फिलहाल युवक ने थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
20 करोड में हुआ था सौदा तय
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 की एक सोसायटी में रहने वाले श्योराज सिंह भाटी ने पुलिस को बताया कि बीते दिनों उन्होंने सूरजपुर के साइड-सी में स्थित दो कंपनियों के प्लॉट खरीदने के लिए मोसिन मोहम्मद और नदीम अहमद से संपर्क किया। करीब 20 करोड रुपए में दोनों प्लाटों का सौदा तय हो गया। उन्होंने 11 नवंबर 2022 को उक्त प्लाट के लिए 35 लाख रुपए अदा कर दिए। इस दौरान उन्हें पता चला कि मोहसिन मोहम्मद ने पहले भी राजीव गोयल के पक्ष में लिखित इकरारनामा करा कर 50 लख रुपए ले रखे हैं। उसने जब प्लॉट के संबंध में और गहराई से जानकारी हासिल की तो उसे पता चला कि दोनों प्लॉटों पर यस बैंक का 40 करोड रुपए का लोन बकाया है जिसकी प्राप्ति के लिए यस बैंक दोनों प्लाटों के खिलाफ जब्ती और विक्रय की कार्रवाई करने का प्रयास कर रहा है। उसने जब आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने देने से साफ इनकार कर दिया।
Greater Noida News
मामले की जांच में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडा में हुई इस घटना के बारे में शिवराज सिंह ने बताया कि मोसीन मोहम्मद, नदीम अहमद ,मोहम्मद साबिर और नासिरा बेगम ने एक ग्रुप बना रखा है और यह लोग सीधे-साधे लोगों को धोखा देकर प्लॉट के संबंध में लोगों को झूठी बातों में फंसा कर उनसे पैसे हड़पने का काम कर रहे हैं। वहीं इस बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।