ग्रेटर नोएडा के गामा-2 सेक्टर में पार्कों के विकास और सर्विस रोड निर्माण की मांग क्यों उठी? RWA ने विधायक तेजपाल नागर को पत्र सौंपकर बच्चों के लिए खेल उपकरण, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए पार्कों में हट तथा सौंदर्यीकरण कराने की मांग की है।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा-2 में पार्कों के विकास, बच्चों के खेलकूद की सुविधाओं और सेक्टर के चारों ओर सर्विस रोड बनाने की मांग उठाई गई है। सेक्टर की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) ने 26 अक्टूबर 2026 को दादरी विधायक तेजपाल नागर को पत्र सौंपकर हस्तक्षेप करने की मांग की। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण के अधिकारी सेक्टर की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। Greater Noida News
यह भी पढ़ें : कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान तेज, निकाला आक्रोश मार्च
आरडब्ल्यूए की ओर से विधायक तेजपाल नागर को दिए गए पत्रों में सेक्टर के सभी पार्कों में बच्चों के मनोरंजन और खेलकूद के लिए उपकरण लगाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा पार्कों में बुजुर्गों और महिलाओं के बैठने के लिए हट बनाने तथा पार्कों का सौंदर्यीकरण कराने की मांग भी की गई। सेक्टर के निवासियों की सुविधा और आवागमन को बेहतर बनाने के लिए गामा-2 के चारों ओर सर्विस रोड का निर्माण कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। आरडब्ल्यूए का कहना है कि इन कार्यों से सेक्टर में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। Greater Noida News
इसे भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में 1 नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन नागर ने विधायक तेजपाल नागर को सेक्टर की समस्याओं से अवगत कराते हुए अनुरोध किया कि वे अपने स्तर से प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दें, ताकि लंबित समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर उनका समाधान कराया जा सके। RWA के अनुसार, विधायक तेजपाल नागर ने सेक्टर की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों को पत्र भेजे। इसके साथ ही उन्होंने टेलीफोन के माध्यम से भी अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया। Greater Noida News
विज्ञापन