विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में भारत के सबसे बड़े अरबपति गौतम अड़ानी का नया ठिकाना बनेगा। गौतम अडानी की कंपनी अड़ानी उद्योग समूह यानि (Adani Enterprises Limited (AEL) ने जेपी एसोसिएट्स को खरीदा है। जेपी एसोसिएट्स का मुख्यालय ग्रेटर नोएडा में स्थापित है।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में भारत के सबसे बड़े अरबपति गौतम अड़ानी का नया ठिकाना बनेगा। गौतम अडानी की कंपनी अड़ानी उद्योग समूह यानि (Adani Enterprises Limited (AEL) ने जेपी एसोसिएट्स को खरीदा है। जेपी एसोसिएट्स का मुख्यालय ग्रेटर नोएडा में स्थापित है। ग्रेटर नोएडा में स्थित जेपी गोल्फ कोर्स भी अब गौतम अडानी के पास आ गया है। ग्रेटर नोएडा के जेपी गोल्फ कोर्स में पूंजीपति परिवारों के रहने लायक शानदार फ्लैट तथा बंगले बने हुए हैं। खबर है कि जेपी समूह से खरीदी गई कंपनी का कामकाज देखने के लिए गौतम अडानी ग्रेटर नोएडा में अपना एक नया ठिकाना बनाएंगे। Greater Noida News
अड़ानी उद्योग समूह के सूत्रों ने बताया है कि गौतम अडानी के लिए ग्रेटर नोएडा में अस्थाई आवास तैयार हो रहा है। गौतम अडानी के लिए अस्थाई आवास ग्रेटर नोएडा में स्थित जेपी गोल्फ कोर्स में बनाया जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि गौतम अडानी अपने दिल्ली प्रवास के दौरान ग्रेटर नोएडा में रूका करेंगे। इस खबर से ग्रेटर नोएडा शहर में रहने वाले नागरिकों को बड़ी खुशी मिल सकती है। इससे बड़ी खुशी उन्हें क्या मिलेगी कि देश का सबसे बड़ा अरबपति उनके शहर ग्रेटर नोएडा में उनका पड़ोसी बनने वाला है। Greater Noida News
आपको बता दें कि हाल ही में गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पछाडक़र भारतर का नम्बर-1 पूंजीपति बनने का बड़ा काम किया है। भारत का यह नम्बर-1 पूंजीपति जल्दी ही ग्रेटर नोएडा में रहने के लिए आने वाला है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, गौतम अडानी की कुल संपत्ति बढक़र करीब 92.6 अरब डॉलर पहुंच गई है, जबकि मुकेश अंबानी की संपत्ति लगभग 90.8 अरब डॉलर रह गई है। इसी के साथ अडानी भारत में ही नहीं बल्कि एशिया में भी नंबर-1 अमीर बन गए हैं। इस बदलाव के पीछे दोनों उद्योगपतियों की कंपनियों के शेयरों में उतार-चढ़ाव को मुख्य कारण माना जा रहा है। गौरतलब है कि अडानी और अंबानी के बीच अमीरी की यह दौड़ नई नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में कई बार दोनों एक-दूसरे को पीछे छोड़ते रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजार, निवेश और कंपनियों के प्रदर्शन के कारण यह रैंकिंग लगातार बदलती रहती है। Greater Noida News
विज्ञापन