ग्रेटर नोएडा में 13वीं मंजिल से गिरे मां-बेटा, दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:50 AM
ग्रेटर नोएडा से इस समय बड़ी खबर आ रही है। थाना बिसरख क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित ऐस सिटी सोसाइटी में शनिवार को सोसाइटी की 13वीं मंजिल की बालकनी से नीचे गिरने के कारण मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई पुलिस ने मां और बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Greater Noida News
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
थाना बिसरख पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित ऐस सिटी सोसाइटी में तेरी मंजिल से एक महिला तथा उसका 11 वर्षीय बेटा बालकनी से नीचे गिर गए पुलिस ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची थाना बिसरख पुलिस थे जांच की तो पता चला कि 13वें फ्लोर से नीचे गिरकर करने वाली महिला का नाम साक्षी चावला पत्नी दर्पण चावल 37 वर्ष तथा उनके पुत्र दक्ष चावला उम्र 11 वर्ष है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे की दोनों एंगल से जांच जारी
थाना बिसरख पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि साक्षी का बेटा दक्ष मानसिक रूप से विक्षिप्त था जिसके कारण परिवार काफी लंबे समय से परेशान चल रहा था सोसाइटी निवासियों के मुताबिक अचानक महिला और बच्चा उपरी मंजिल से नीचे गिरे और कुछ ही सेकंड में उनकी मौत हो गई सोसाइटी के लोगों ने सुरक्षा कर्मियों के माध्यम से पुलिस को सूचना दी पुलिस घटना को आत्महत्या और हादसे से दोनों एंगल से जांच कर रही है। Greater Noida News