विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्राधिकरण ने अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और स्वर्णनगरी सहित कुल 19 प्रमुख रिहायशी सेक्टरों में भूखंड आवंटन दरें बढ़ा दी हैं।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्राधिकरण ने अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और स्वर्णनगरी सहित कुल 19 प्रमुख रिहायशी सेक्टरों में भूखंड आवंटन दरें बढ़ा दी हैं। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में प्लॉट खरीदना अब और महंगा हो गया है। नई दरों के अनुसार अब आवासीय भूखंडों का आवंटन रेट 49,588 रुपये प्रति वर्गमीटर से बढ़कर 51,363 रुपये प्रति वर्गमीटर हो गया है। यह बदलाव ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कई सेक्टरों सहित कुल 19 सेक्टरों पर लागू होगा। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि ये नई दरें 21 मई से प्रभावी मानी जाएंगी। Greater Noida News
सिर्फ आवासीय ही नहीं, बल्कि व्यावसायिक और बिल्डर परियोजनाओं की लागत भी बढ़ गई है। व्यावसायिक भूखंडों की दरें अब फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) के आधार पर 72,436 से बढ़कर 98,776 रुपये प्रति वर्गमीटर तक पहुंच गई हैं। वहीं, बिल्डर हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के लिए नई दर 59,266 रुपये प्रति वर्गमीटर निर्धारित की गई है। प्राधिकरण ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कुल संपत्ति दरों में औसतन 3.58 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी है, जिसे हाल ही में बोर्ड बैठक में पास किया गया था। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाता है, जहां प्रतिस्पर्धी बोली के कारण वास्तविक आरक्षित मूल्य से कई गुना अधिक कीमतें लग जाती हैं। यही वजह है कि बाजार में प्लॉट की कीमतें और तेजी से ऊपर जा रही हैं। वर्तमान स्थिति में कई क्षेत्रों में आवासीय भूखंडों की बाजार दर लगभग 2 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर तक पहुंचने की बात भी सामने आ रही है। Greater Noida News
नए संशोधन के बाद अल्फा-1, अल्फा-2, बीटा-1, बीटा-2, गामा-1, गामा-2, डेल्टा-1, डेल्टा-2, डेल्टा-3, स्वर्णनगरी और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1, 2, 3, 4, 10, 12, 16, 16बी और 16सी को सबसे उच्च श्रेणी में रखा गया है। Greater Noida News
सेक्टरवार नई आवंटन दरें
बी श्रेणी सेक्टर: 47,413 रुपये प्रति वर्गमीटर
सी श्रेणी सेक्टर: 44,779 रुपये प्रति वर्गमीटर
डी श्रेणी सेक्टर (सबसे कम दर): 34,680 रुपये प्रति वर्गमीटर (सेक्टर-11, 17, 20) Greater Noida News
विज्ञापन