
Greater Noida : उत्तर प्रदेश के आधुनिक शहर ग्रेटर नोएडा में दो छात्रों के लिए शनिवार का दिन काला साबित हुआ। ग्रेटर नोएडा में शनिवार की दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीसरा छात्र घायल हो गया। घायल छात्र अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
यह हादसा ग्रेटर नोएडा की दादरी कोतवाली क्षेत्र में हुआ। कोतवाली दादरी क्षेत्र के पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से जीटी रोड को जोड़ने वाले कट के पास बाइक व अज्ञात वाहन की टक्कर होने से दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। प्रारंभिक सूचना में सामने आया है कि टक्कर मारने के बाद आरोपी वाहन के साथ भाग निकला।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है ...