
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के आधुनिक शहर ग्रेटर नोएडा की पुलिस कार्य प्रणाली में बड़ा बदलाव किया गया है। नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा अपराधियों पर लगाम कसने के लिए थानों में तैनात दर्जनों उप निरीक्षकों को विभिन्न चौकियों का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा कुछ दरोगाओं को इधर से उधर करते हुए उनका तबादला किया गया है।
ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त साद मियां खान द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, उप निरीक्षक अमरपाल सिंह को चौकी जज कालोनी से चौकी बीटा, चेतना शर्मा को थाना बीटा 2 से चौकी प्रभारी एडब्ल्यूएचओ, विकास जौन को थाना कासना से प्रभारी चौकी यथार्थ बनाया गया है। सचिन जावला को थाना बीटा 2 से चौकी प्रभारी जज कॉलोनी, सोहनवीर थाना दनकौर से चौकी प्रभारी एच्छर, राजेश बाबू थाना दादरी से चौकी प्रभारी वीआईईटी, मनोज कुमार चौकी पथाना दादरी से चौकी प्रभारी कोट, अंकित शर्मा चौकी प्रभारी यमुना सिटी रबूपुरा से चौकी प्रभारी अजायबपुर, जितेंद्र गुप्ता थाना जारचा से चौकी प्रभारी अल्ट्राटेक, मनोज कुमार थाना दादरी से चौकी प्रभारी एनटीपीसी भेजा गया है।
इसके अलावा दुर्गेेश कुमार थाना जारचा से चौकी प्रभारी सैंथली, पंकज राठी चौथी प्रभारी यथार्थ से चौकी प्रभारी कस्बा कासना, मलूक सिंह चौथी प्रभारी वीआईईटी से चौकी प्रभारी घंघौला, प्रमोद कुमार थाना कासना से चौकी प्रभारी साइट 5, धर्मेंद्र सिंह थाना कासना से चौकी प्रभारी सिरसा, सोनू शर्मा थाना दनकौर से चौकी प्रभारी जगनपुर, अभिनेंद्र राजपूत थाना दनकौर से चौकी प्रभारी फार्मूला वन, सुभाष चंद थाना दनकौर से चौकी प्रभारी श्याम नगर, आशीष यादव थाना दादरी से चौकी प्रभारी कस्बा दनकौर, तरुण वर्मा थाना दनकौर से चौकी प्रभारी बिलासपुर, इमरान अंसारी थाना दादरी से चौकी प्रभारी जेल थाना ईकोटेक वन, संसार सिंह थाना जेवर से चौकी प्रभारी कस्बा जेवर, शिवप्रताप चौकी प्रभारी अल्ट्राटेक से चौकी प्रभारी जहांगीरपुर, अनूप दीक्षित थाना दादरी से चौकी प्रभारी टोल थाना जेवर बनाए गए हैं।
इसके अलावा कुछ दरोगाओं से चौकी का प्रभार वापस ले लिया गया है। जिन दरोगाओं से चौकी का प्रभारी वापस लिया गया है, उनमें विक्रम सिंह चौकी प्रभारी जेल को थाना दनकौर भेज दिया गया है। इसी तरह उप निरीक्षक रितेश कुमार को चौकी प्रभारी रेलवे रोड दादरी से हटाकर थाना जेवर भेज दिया गया है।
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।