
Greater Noida (चेतना मंच)। थाना बादलपुर क्षेत्र के जीटी रोड पर मंगवार की रात रोडवेज बस की टक्कर से एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। वहीं, लुकसर जेल के पास भी जुगाड़ (रिक्शा वाहन) से वापस घर लौट रहे दो सब्जी विक्रेताओं को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जुगाड़ में सवार एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
मंगलवार की रात लालकुआं से ट्रैक्टर ट्रोला दादरी की तरफ आ रहा था। सीएचडब्ल्यू कंपनी के पास जीटी रोड पर तेज गति में आ रही रोडवेज बस के चालक ने ट्रैक्टर ट्राला में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक दीवान सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह निवासी ग्राम पपसरी खादर थाना धनोरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना बादलपुर पुलिस ने दीवान सिंह को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
इसके अलावा थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र में विशेष उर्फ हरदेश व उसका भाई आदेश बीती रात्रि कासना में सब्जी बेचकर जुगाड़ वाहन से अपने घर अमरपुर लौट रहे थे। लुक्सर जेल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनके जुगाड़ वाहन में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना ईकोटेक वन पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिम अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान विशेष उर्फ हिरदेश की मौत हो गई जबकि उसके भाई आदेश की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Read More - यूपी पुलिस की हैवानियत फिर आई सामने, पुलिस वाले ने एक व्यक्ति को सड़क पर गिराकर पीटा, देखें वायरल वीडियोग्रेटर नोएडा के थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में सडक़ पर मरम्मत का कार्य करा रहे एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने ठेकेदार में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सेक्टर-68 स्थित गढ़ी चौखंडी गांव में रहने वाली ममता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके पति सोरन सिंह सेक्टर -50 निवासी ठेकेदार सुनील चौधरी के साथ रोड आदि बनाने का काम करते हैं।
13 अगस्त को उनके पति सोरन सिंह ठेकेदार सुनील चौधरी बिंद्रा सैनी की देखरेख में रोड पर कार्य कर रहे थे। इस दौरान तेज गति में आ रहे अज्ञात वाहन ने उनके पति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुए सोरन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ममता ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा कार्यस्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं कराए गए थे। देर रात तक लापरवाही से कार्य कराने के कारण उनके पति की दुर्घटना में मृत्यु हुई है। Greater Noida News