
Greater Noida : थाना दादरी पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके दो साथी अभी फरार बताए जाते हैं। इन लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था और जान से मारने की धमकी दी थी।
थाना दादी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक माहिर पुत्र जाकिर, जाकिर अली पुत्र सादिक, नासिर, आरिफ तथा सोहेल निवासीगण चौधरी स्वीटस कस्बा व थाना दादरी गौतमबुद्धनगर के खिलाफ एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उक्त आरोपियों ने उसके व उसके भाई को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। पीड़ित व उसके भाई की इतनी पिटाई की थी कि वह तथा उसका भाई बेहोश हो गए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जाकिर पुत्र हाजी उमरूददीन निवासी बडा बाजार थाना दादरी गौतमबुद्धनगर, सोहेल पुत्र सादिक अली निवासी बडा बाजार थाना दादरी, तथा माहिर पुत्र जाकिर अली निवासी बडा बाजार थाना दादरी को गिरफ्तार किया गया। हमलावरों के फरार चल रहे अन्य साथियों की तलाश की जा रही।