
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विक्ट्री वन सेंट्रल सोसाइटी में चार दिन से बिजली सप्लाई बाधित है। जिसकी वजह से परिसर में रह रहे करीब 300 से अधिक परिवार अँधेरे में रहने को मजबूर है। बिल्डर के द्वारा दो महीने का एनपीसीएल का बिजली बिल जमा नहीं किया गया है,जिसके चलते कंपनी ने बिजली सप्लाई काट दी है।
चार दिन सप्लाई न आने के विरोध में शनिवार रात को निवासियों ने इकोटेक-3 कोतवाली कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस ने बिल्डर और प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस के द्वारा बिल्डर को बुलाया गया था, लेकिन बैठक में नहीं पहुंचा है। ऐसे में शाम को डीजी सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई है।
लाइट गुल और डीजी भी बैठा,अँधेरे में रह रहे परिवार
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में पिछले चार दिन बिजली सप्लाई बाधित है, जिसकी वजह से परिसर में रह रहे करीब 300 परिवार परेशान है। बिल्डर पर एनपीसीएल का करीब दो महीने का सात लाख से अधिक आ बिल बकाया है, पैसे जमा न करने पर कंपनी ने मैन कनेक्शन काट दिया है। निवासियों के द्वारा बिल्डर को प्रीपेड मीटर से पैसे काट जाते है, लेकिन इसके बाद भी बिल जमा नहीं हो पा रहा है।
आरोप है कि पैसे देने के बाद भी बिल्डर की लापरवाही से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। आलम ये है कि पिछले चार दिन से समस्या को हल करने और बिजली सप्लाई जुडवाने के लिए इधर से उधर भटकना पड़ा रहा है, लेकिन रविवार को भी स्थिति जस के तस बनी हुई है।
आरोप है कि इस मुद्दे को लेकर डी पार्क चौकी पर शिकायत दी, जिसके बाद शनिवार रात को इकोटेक-3 में शिकायत की थी। शिकायत कर्ता मनोज कुमार के साथ ही निवासियों की मांग पर पुलिस के द्वारा कड़े विरोध के बाद तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद अब पुलिस कारवाई करने से बचा रही है।
इकोटेक 3 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि निवासियों की तरफ से इस मामले शिकायत मिली थी, जिस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसमें बिल्डर सुधीर अग्रवाल, संदीप अग्रवाल सहित कर्मचारी व प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है। जल्द ही इस मामले पूछताछ समस्या का हल निकला जाएगा।