
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में पुलिस ने महज 16 घंटे में सीमेंट से भरे ट्रैक्टर ट्राली को लूटने चार बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान लंगड़ा कर दिया है। पुलिस ने लूट में इस्तेमाल एक होंडा सिटी कार भी बरामद की है। साथ ही लूटा गया ट्रैक्टर ट्राली भी बरामद कर ली है।
आपको बता दें कि थाना दादरी क्षेत्र में 23 नवंबर को सीमेंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली के चालक सुदेश को चकमा देकर अज्ञात बदमाश महिंद्रा ट्रैक्टर लूटकर फरार हो गए थे। इस ट्रैक्टर ट्रोली में 320 बैग सीमेंट के भरे हुए थे। इस मामले में महेंद्र कुमार पुत्र दीनदयाल गुप्ता ने कोतवाली दादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया था और लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार की दोपहर पुलिस मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रैक्टर ट्राली लूटने वाले बदमाश लूटी गई सीमेंट को ठिकाने लगाने जा रहे हैं।
इस सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए ट्रैक्टर ट्राली लूटने वाले विजय कुमार पुत्र सूरजपाल सिंह निवासी गांव जारचा थाना जारचा गौतमबुद्धनगर हाल पता आन्टी फार्म कुलेशरा थाना ईकोटेक 3, विष्णु शर्मा पुत्र सत्यप्रकाश शर्मा निवासी गांव भदौरा थाना खानपुर जिला बुलन्दशहर, पिन्टू शर्मा पुत्र अजय शर्मा निवासी गांव भदौरा थाना खानपुर जिला बुलन्दशहर तथा विनोद पुत्र किरनपाल निवासी गांव शेखूपुरा थाना खानपुर जिला बुलन्दशहर घेर लिया। पुलिस से खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीम ने भी गोली चलाई, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। अपराध करने का तरीका
पुलिस के मुताबिक लूट की घटनाओं को मास्टर माइंड विजय कुमार उर्फ विजय राणा अंजाम देता था। यह बदमाश जीटी रोड से निकलने वाली सीमेंट से भरे ट्रैक्टर ट्राली के ड्राइवर को डरा धमका कर लूटते थे।
महज 16 घंटे में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में नोएडा पुलिस कमिश्नरी के सहायक आयुक्त सार्थक सेंगर, सुजीत कुमार उपाध्याय थानाध्यक्ष थाना दादरी, दादरी कोतवाली के उप निरीक्षक अनूप दीक्षित, मलूक सिंह, यशपाल शर्मा, विशाल गुप्ता, उमेश सैनी, आयुष मलिक, हैड कांस्टेबल विनय, अमरदीप ढाका, विवेक कुमार, अर्जुन कुमार तथा कांस्टेबल अनुज कुमार शामिल रहे।