ग्रेटर नोएडा में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सूरजपुर स्थित पैरामाउंट सोसाइटी के पाइन टावर के एक स्टूडियो अपार्टमेंट में रह रहे थे। पुलिस की गिरफ्त में खडे 47 वर्षीय पीटर आइवरी कोस्ट देश के निवासी है जबकि

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। तिलपता चौकी क्षेत्र में पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 50 लाख रुपये कीमत की 600 ग्राम MDMA बरामद हुई है। दोनों आरोपी सूरजपुर स्थित पैरामाउंट सोसाइटी के पाइन टावर के एक स्टूडियो अपार्टमेंट में रह रहे थे। पुलिस की गिरफ्त में खडे 47 वर्षीय पीटर आइवरी कोस्ट देश के निवासी है जबकि 56 वर्षीय माइकल घाना देश के रहने वाले है। पुलिस के अनुसार, दोनों के पास से 300-300 ग्राम के दो पैकेटों में कुल 600 ग्राम सफेद पाउडर बरामद हुआ, जिसे MDMA यानी मेथामफेटामाइन (Methamphetamine) बताया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा की पुलिस को दोनों आरोपियों की गतिविधियों के संबंध में सूचना मिली थी। इसके बाद तिलपता चौकी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान MDMA के अलावा 1 लाख 19 हजार रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो पासपोर्ट, दो मोबाइल फोन, पैकिंग के लिए प्लास्टिक पॉलीथिन और बैग बरामद किए गए। दोनों आरोपी पैरामाउंट सोसाइटी के पाइन टावर स्थित स्टूडियो अपार्टमेंट में रह रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों यहां कितने समय से रह रहे थे और उनके संपर्क में कौन-कौन लोग थे? Greater Noida News
दोनों विदेशी नागरिकों के भारत आने और उनके वीजा से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह पता कर रही है कि वे भारत कब आए, उनके वीजा की अवधि कितनी थी और क्या उन्होंने हाल में वीजा का नवीनीकरण कराया था ? दोनों के पास से मिले पासपोर्ट और मोबाइल फोन जांच के अहम आधार बने हुए हैं। पुलिस इन दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए उनके संपर्कों तथा गतिविधियों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। Greater Noida News
पुलिस को जांच के दौरान यह जानकारी मिली है कि कथित ड्रग्स नेटवर्क में ग्राहकों से ऑनलाइन संपर्क किए जाने की आशंका है। संभावित ग्राहकों से सोशल मीडिया या ऑनलाइन माध्यमों के जरिए संपर्क और उसके बाद डिलीवरी के लिए ऐप आधारित सेवाओं का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आई है।
पुलिस दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन और उनके डिजिटल संपर्कों की जांच कर रही है। इनसे संभावित खरीदारों, सप्लाई करने वालों और पैसों के लेनदेन से संबंधित जानकारी सामने आने की उम्मीद है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया था। इसके बावजूद दोनों फोन पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं और उनकी जांच कराई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद MDMA की खेप कहां से आई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या दोनों आरोपी किसी बड़े ड्रग्स नेटवर्क का हिस्सा थे। Greater Noida News
जांच एजेंसियों की नजर इस बात पर भी है कि बरामद MDMA की सप्लाई ग्रेटर नोएडा तक कैसे पहुंची ? दिल्ली-NCR में किसी स्थान से मादक पदार्थ की खेप आरोपियों तक पहुंचाए जाने की आशंका की भी जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल फोन, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों की जांच के जरिए पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0-518/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, संभावित खरीदारों और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि दोनों आरोपी केवल स्थानीय स्तर पर ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे या उनके पीछे कोई बड़ा अंतरराज्यीय अथवा अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क भी सक्रिय था। Greater Noida News
विज्ञापन