Greater Noida News : एटीएम बूथ पर कार्ड बदलकर लगाया 80 हजार का चूना
Greater Noida
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 04:33 PM
Greater Noida News : (चेतना मंच)। एटीएम बूथ में पैसे निकालने गए एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने 80 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज कराया है।
Greater Noida News
गिरधरपुर कॉलोनी निवासी राम बहादुर ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह 20 अगस्त को एटीएम से पैसे निकालने के लिए चिपियाना बुजुर्ग गया था। उसने एटीएम से 5 हजार रुपये की धनराशि निकाली। इस दौरान एक व्यक्ति ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसा कर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। एटीएम बूथ से वापस आने पर उसके मोबाइल फोन पर अलग-अलग समय में 80 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और एटीएम बूथ में लगे कैमरे की फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है।
पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा
ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी में एक महिला ने अपने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पति व उसका पूरा परिवार उसे जान से मारने की फिराक में है। सरिता ने पुलिस से की शिकायत बताया कि वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली है और वर्तमान में दादरी के तुलसी विहार में रह रही है।
महिला का पति आशीष तिवारी, ससुर जगदीश तिवारी, चचिया ससुर व एक अन्य व्यक्ति उसे कमरा दिखाने के बहाने कोट गांव ले गए। सुनसान जगह पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे अधमरा करने के बाद कोट नहर में डाल दिया। इसके बाद आरोपी उसके बेटे को अपने साथ ले गए। किसी तरह नहर से निकलकर उसने अपनी जान बचाई। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।