
Greater Noida /नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में पिछले 15 वर्षों से सफलता पूर्वक प्रबंधन के क्षेत्र में शिक्षा दे रहे आई बिजनेस इंस्टीटयूट ने संस्थान की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
Greater Noida[/caption]
नई दिल्ली के बसंत कुंज में स्थित ‘प्लेटोज’ में संस्थान की वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान की नई मैनेजमेंट ने पिछले 5 वर्षों में संस्थान को प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाईयां प्रदान की हैं। आईबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर सुजीत रॉय ने इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित इंस्टीटयूट के सहयोगियों का आभार जताया और संस्थान को ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए बधाई दी।
इस इवेंट में जानी मानी कंपनियों के डायरेक्टर, वाईस प्रेसिडेंट, सीए, एचआरओ, जाने-माने एजुकेटर्स की उपस्थित ने इवेंट को रौनक से भर दिया। मैनेजिंग डायरेक्टर सुजीत रॉय ने इंस्टीटयूट के डायरेक्टर, डीन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इसी मेहनत के बलबूते हम प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में शिखर पर बने रहेंगे।