Greater Noida : फ्लैट बॉयर्स के समर्थन में कूदी 'आप'
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:31 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । बिल्डर्स प्राधिकरण के अफसरों तथा सत्तारूढ़ दल के नेताओं के गठजोड़ से हजारों फ्लैैट बॉॅयर्स डकैती का शिकार हो गए हैं। लाखों व करोड़ों रुपए गाढ़ी कमाई देने के बाद अब हजारों बिल्डर अपने आशियाने को लेकर दर-दर भटक रहे हैं। ऐसे फ्लैट बॉॅयर्स को न्याय दिलाने के लिए अब आम आदमी पार्टी ने आंदोलन शुरू कर दिया है।
इसी कड़ी में आज आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर धरना तथा प्रदर्शन किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण को सौंपा।
सौंपे ज्ञापन में जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि फ्लैैट बॉॅयर्स एक षडय़ंत्र के तहत हजारों फ्लैैट बॉॅयर्स को सरेआम लूटा गया है। उनके करोड़ों रुपए डकार कर बिल्डर फरार है तथा स्वयं को दिवालिया घोषित कर लिया है। इसमें बिल्डर्स के साथ नेता तथा प्राधिकार के अफसर भी बराबर के हिस्सेदार हैं। परेशान व ठगे गये बिल्डर अपने आशियाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। इस ओर प्राधिकरण के अधिकारी व जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए हैं। यह एक सुनियोजित डकैती है।
उन्होंने मांग की है कि फ्लैैट बॉॅयर्स के साथ हुई डकैती में मुख्यमंत्री उच्च स्तरीय जांच कराए तथा इसमें दोषी बिल्डर्स, नोएडा प्राधिकरण के अफसरों तथा नेताओं को बेनकाब कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र जादौन, प्रो ऐ के सिंह, अनिल चेची, पूनम सिंह, दिलदार अंसारी, राहुल सेठ, राकेश अवाना, संकेत भाटी, मुकेश प्रधान, सरताज अंसारी, विकास राठौड़, अखंड प्रताप सिंह, आशुतोष मिश्रा, उदय मलिक आदि।